राजनीति

#हादसा

July 8, 2026

हिमाचल: किचन में खाना बना रहा था युवक- अचानक फटा गैस सिलेंडर, मची चीख-पुकार

खाना बनाते समय हुआ हा,दसा

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal Pradesh News

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा सामने आया है। यह घटना उस समय हुई जब घर के रसोईघर में खाना बनाया जा रहा था। अचानक गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली और कुछ ही पल बाद उसमें जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि पूरे इलाके में इसकी आवाज सुनाई दी और देखते ही देखते रसोईघर आग की लपटों से घिर गया। हादसे के बाद घर में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

खाना बनाते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, हादसा जिला चंबा शहर से सटी साच पंचायत के नगोड़ी गांव से पेश आया है। यहां पर एक युवक घर के रसोईघर में खाना बना रहा था। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई और कुछ ही पलों बाद उसमें जोरदार धमाका हो गया। 

आग बुझाने की कोशिश में युवक झुलसा

हादसे के दौरान घर में मौजूद एक युवक ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, ताकि आग पूरे घर में न फैले। लेकिन इस दौरान वह आग की चपेट में आ गया और उसकी बाजू बुरी तरह झुलस गई। हादसे के बाद उसे तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला गया। परिवार और आसपास के लोगों ने बिना समय गंवाए उसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।

रसोईघर में रखा सामान जलकर हुआ राख

सिलेंडर में धमाके के बाद रसोईघर में रखा घरेलू सामान, फर्नीचर और लकड़ियां आग की चपेट में आ गईं। कुछ ही मिनटों में रसोईघर का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटें लगातार बढ़ रही थीं, जिससे घर के अन्य हिस्सों तक आग फैलने का खतरा पैदा हो गया था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के 5 जिलों में मौसम का यलो अलर्ट : तेज आंधी-तूफान के साथ जमकर बरसेंगे मेघ

ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ, बड़ा नुकसान होने से बचाया

धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने मिलकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लोगों की सतर्कता और सूझबूझ की वजह से आग को समय रहते रोक लिया गया, जिससे घर के बाकी हिस्से सुरक्षित बच गए और बड़ा नुकसान टल गया।

घायल की पहचान

इस हादसे में झुलसे युवक की पहचान अरुण कुमार के रूप में हुई है। फिलहाल उनका उपचार पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, चंबा में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।

यह भी पढ़ें : नवदंपती की चंडीगढ़ हा.दसे में मौ*त, 4 महीने पहले हुई थी शादी- घर में पसरा मातम

अग्निशमन विभाग को भी दी गई सूचना

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी। साथ ही पंचायत प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रशासन भी मामले पर नजर बनाए हुए है।

अस्पताल में चल रहा उपचार

हादसे के तुरंत बाद झुलसे युवक को इलाज के लिए पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, चंबा ले जाया गया। डॉक्टरों की टीम उसकी निगरानी कर रही है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है और अस्पताल में उसका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल शर्मसार! अपनी बेटी के साथ पिता ने की नीचता, अदालत ने 20 साल के लिए भेजा जेल

पंचायत प्रधान भी पहुंचीं मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही साच ग्राम पंचायत की प्रधान दीपिका भारद्वाज भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आग से हुए नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि अग्निशमन विभाग को भी इस हादसे की सूचना दे दी गई है। फिलहाल घायल युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है और अस्पताल में उसका इलाज जारी है।

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख