राजनीति

#हादसा

April 14, 2025

हिमाचल : दिहाड़ी लगा कर घर जा रहे थे चार दोस्त, गहरी खाई में गिर गई कार

गांव-गांव जाकर गैस चूल्हे बेचने का करते थे काम

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Chamba News

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां भड़ेला-सलूणी मार्ग पर एक कार चखड़ी नाला के पास गहरी खाई में गिर गई है। हादसे के वक्त गाड़ी में चालक समेत चार लोग सवार थे। 

हादसे का शिकार हुई कार

इस दर्दनाक हादसे में चालक की मौत हो गई- जबकि गाड़ी में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे में गाड़ी के भी परखच्चे उड़ गए हैं। ये चारों लोग कार में ही फंस गए थे।इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बेटे की शादी से पहले मंदिर माथा टेकने गया था परिवार, पीछे पड़ गए रंगड़ और...

गहरी खाई में गिरी कार

आपको बता दें कि ये हादसा बीते कल शाम करीब 5.30 बजे पेश आया है। बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवार ये लोग गांव-गांव में जाकर गैस चूल्हे बेचते थे। बीते कल भी ये लोग गाड़ी से भड़ेला की ओर गए थे। जहां से शाम को वापस लौटते वक्त चखड़ी नाला के पास गाड़ी के ड्राइवर का गाड़ी पर से संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सड़क से खाई में खड्ड में जा गिरी।

ड्राइवर की मौत, 3 की हालत नाजुक

गाड़ी के खाई में गिरने की आवाज सुनते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त गाड़ी में फंसे सभी लोगों को गाड़ी से बाहर निकाला। इस हादसे में गाड़ी के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि, अन्य तीन गंभीर रूप से घायल हुए थे।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : वाहन चालक ने युवक को कुचला, परिवार ने छिन गया जवान बेटा- पसरा मातम

गैस चूल्हे बेचने का करते थे काम

जांच में पाया गया है कि हादसे का शिकार हुए सभी लोग गैस चूल्हे बेचने का काम करते थे। ये सभी लोग उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से संबंध रखते हैं। मृतक की पहचान मोहम्मद शहवाज (30) के रूप में हुई है। घायलों की पहचान-

  • मोहम्मद शोएब 
  • मोहम्मद शादाब
  • शमशाद

यह भी पढ़ें : हिमाचल : स्किड होकर HRTC बस के नीचे घुसी स्कूटी, देखने लायक नहीं बचा चालक का चेहरा

मामले की पुष्टि करते हुए DSP सलूणी रंजन शर्मा ने बताया कि तीनों घायल अस्पताल में उपचाराधीन हैं। आज पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा। फिलहाल, हादसे का कारण कार का अनियंत्रित होना माना जा रहा है। मगर असली कारणों का पता घायलों से पूछताछ के बाद ही चल पाएगा। पुलिस टीम हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें 

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख