#हादसा

May 11, 2026

हिमाचल: बिजली ठीक करते कर्मचारी की करंट लगने से मौ*त, कुछ माह पहले हुई थी शादी

विभागीय लापरवाही पर उठे सवाल, परिवार में पसरा मातम

शेयर करें:

Lineman Electric Shock Incident

पालमपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पालमपुर के विंद्रावन क्षेत्र में बिजली की लाइन ठीक करने के दौरान बिजली विभाग के एक युवा कर्मचारी की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। मृतक की उम्र महज 28 वर्ष बताई जा रही है और उसकी शादी भी कुछ माह पहले ही हुई थी। ऐसे में अचानक हुई इस दर्दनाक मौत के बाद परिवार, खासकर नवविवाहिता पत्नी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

 

मृतक की पहचान मोहन लाल उर्फ मोनू निवासी रानीताल के रूप में हुई है, जो विद्युत उपमंडल विंद्रावन में लाइनमैन के पद पर कार्यरत था। बताया जा रहा है कि रविवार रात आए तेज तूफान के कारण क्षेत्र में बिजली की तारें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। सोमवार सुबह विभाग की टीम मरम्मत कार्य में जुटी हुई थी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : दो दिन से डरा-सहमा घूम रहा था शख्स, आज पुल के नीचे मिली देह; उठे कई सवाल

खंभे पर चढ़कर ठीक कर रहा था तार

जानकारी के अनुसार मोहन लाल बिंद्राबन वार्ड नंबर 7 के जंगली क्षेत्र में टूट चुकी बिजली लाइन को ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़ा हुआ था, जबकि नीचे अन्य कर्मचारी तारों को संभालने और खींचने का काम कर रहे थे। मरम्मत कार्य शुरू करने से पहले लाइन बंद की गई थी] ताकि कर्मचारी सुरक्षित तरीके से काम कर सकें।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में तूफानी तांडव से सहमे लोग: कई घरों-स्कूलों की छतें उड़ीं, पेड़ों के नीचे दबे वाहन; बिजली गुल

 

लेकिन काम के दौरान अचानक लाइन में करंट दौड़ गया। बताया जा रहा है कि किसी स्तर पर बिजली सप्लाई दोबारा चालू कर दी गई] जिससे पूरा सिस्टम अचानक एक्टिव हो गया। नीचे काम कर रहे कर्मचारियों को जैसे ही तारों में करंट महसूस हुआ, उन्होंने तुरंत तार छोड़ दिए, लेकिन खंभे पर मौजूद मोहन लाल को संभलने का मौका तक नहीं मिला। करंट लगते ही वह खंभे पर ही बुरी तरह झुलस गया। साथी कर्मचारियों ने उसे बचाने की कोशिश की] लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल BREAKING: गहरी खाई में पलटा पर्यटकों से भरा वाहन- 6 की मौके पर मौत, 4 गंभीर

नवविवाहिता पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

इस हादसे के बाद मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि मोहन लाल की शादी कुछ महीने पहले ही हुई थी और वह अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रह रहा था। अचानक आई इस दुखद खबर ने उसकी पत्नी को पूरी तरह तोड़ दिया है। परिवार और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र में भी इस हादसे के बाद शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: मां-बाप का साया उठा फिर भी नहीं टूटी श्रुति, कड़ी मेहनत से 10वीं में जिला की टॉपर बनी

विभागीय लापरवाही की जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन विभाग और बिजली बोर्ड के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, बिजली विभाग भी पूरे मामले की जांच में जुट गया है। प्रारंभिक तौर पर यह मामला विभागीय लापरवाही से जुड़ा माना जा रहा है, क्योंकि जिस लाइन पर मरम्मत कार्य चल रहा था, उसमें अचानक करंट कैसे आ गया, इसे लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस और विभागीय अधिकारी अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि आखिर किसकी गलती से यह दर्दनाक हादसा हुआ।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख