#हादसा

May 11, 2026

हिमाचल BREAKING: गहरी खाई में पलटा पर्यटकों से भरा वाहन- 6 की मौके पर मौत, 4 गंभीर

मनाली से डलहौजी जा रहे थे पर्यटक

शेयर करें:

himachal news

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा-नूरपुर नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। बताया जा रहा है कि इनोवा क्रिस्टा में गुजरात के पर्यटक सवार थे। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। 

6 पर्यटकों की मौत, 4 गंभीर

गुजरात के छह पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहत-बचाव अभियान चलाया गया। जानकारी के अनुसार, घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में जमीन विवाद को लेकर चले डंडे और गं.डासे, पुलिस के सामने भी नहीं रूके लोग- 15 घायल

मनाली से डलहौजी जा रहे थे पर्यटक

पुलिस के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त इनोवा क्रिस्टा में गुजरात के पर्यटक सवार थे। सभी लोग मनाली घूमने के बाद डलहौजी की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि हादसे के समय इलाके में तेज बारिश हो रही थी, जिससे सड़क फिसलन भरी हो गई थी। वाहन में चालक समेत कुल 10 लोग सवार थे।

खाई में गिरी गाड़ी, मौके पर गई 6 जानें

जानकारी के मुताबिक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद शवों और घायलों को खाई से बाहर निकाला गया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस का बड़ा एक्शन, पंजाब-UP तक फैला ड्रग नेटवर्क ध्वस्त, पकड़े गए 33 सप्लायर

चार घायलों की हालत गंभीर

एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि चार घायलों को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। सभी को बेहतर इलाज के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

बारिश के बीच बढ़े हादसों के खतरे

बताते चलें कि प्रदेश में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश और खराब मौसम बना हुआ है। कई क्षेत्रों में सड़कें फिसलन भरी हो गई हैं और भूस्खलन का खतरा भी बढ़ गया है।प्रशासन ने पर्यटकों और वाहन चालकों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख