#अपराध

May 11, 2026

हिमाचल : दो दिन से डरा-सहमा घूम रहा था शख्स, आज पुल के नीचे मिली देह; उठे कई सवाल

आखिर किस डर की बात कर रहा था मृतक, पुलिस तलाश रही कारण

शेयर करें:

sirmaur crime News

नहान। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई हैए जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। श्री रेणुका जी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जलाल पुल के नीचे सोमवार सुबह एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि मौत से पहले वह व्यक्ति एक अज्ञात डर के साये में जी रहा था, जिसके चलते अब इस मौत ने कई गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं।

रहस्यमयी मौत: क्या था वो अनजाना डर

मृतक की पहचान तिरमली निवासी रमेश्वर के रूप में हुई है। स्थानीय सूत्रों और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार रमेश्वर पिछले दो दिनों से बेहद डरा-सहमा हुआ था। उसे लगातार यह वहम या डर सता रहा था कि कोई साये की तरह उसका पीछा कर रहा है। इसी मानसिक तनाव और रहस्यमयी खौफ के बीच अचानक पुल के नीचे उसकी लाश मिलने से लोग दंग हैं। हर कोई यही पूछ रहा है कि आखिर वह कौन था जिससे रमेश्वर इतना डरा हुआ था।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में तूफानी तांडव से सहमे लोग: कई घरों-स्कूलों की छतें उड़ीं, पेड़ों के नीचे दबे वाहन; बिजली गुल

पुलिस जांच में जुटी, आत्महत्या या कुछ और

सोमवार सुबह जैसे ही लोगों ने पुल के नीचे शव देखा, क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए ददाहू अस्पताल भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति ने पुल से छलांग लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त की होगी, लेकिन पुलिस हत्या समेत अन्य सभी संभावित पहलुओं को भी खंगाल रही है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल BREAKING: गहरी खाई में पलटा पर्यटकों से भरा वाहन- 6 की मौके पर मौत, 4 गंभीर

क्या बोले एसपी 

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि रमेश्वर को पीछा किए जाने का अहसास क्यों हो रहा था और क्या वाकई उसकी मौत के पीछे किसी बाहरी व्यक्ति का हाथ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल, इस रहस्यमयी घटना ने पूरे जलाल पुल क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख