राजनीति

#हादसा

June 25, 2025

हिमाचल में भारी बारिश का दौर जारी- चक्की दरिया में बढ़ा पानी का लेबल, 4 लोग फंसे

चंद मिनटों में 3 से 8 फीट पहुंचा जलस्तर

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Chakki River Flood

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब मैदानी इलाकों और दरियाओं में साफ दिखाई देने लगा है। बारिश के चलते न केवल दरियाओं और नालों में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, बल्कि खतरे की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है।

चक्की दरिया में आई बाढ़

इसी बीच मंगलवार को हिमाचल और पंजाब की सीमा से होकर बहने वाले चक्की दरिया में अचानक उफान आ गया। इस दौरान चक्की रेलवे ब्रिज (ब्रॉडगेज) की सुरक्षा दीवार का निर्माण कर रहे निजी कंपनी के चार मजदूर नदी में फंस गए।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, आज 7 जिलों में बरसेगी आफत; सावधान रहें लोग

तेज पानी में फंसे चार मजदूर

गनीमत यह रही कि मजदूरों ने समय रहते स्थिति को भांप लिया और खुद को बचाने के लिए निर्माण कार्य में लगी करीब 10 फीट ऊंची मशीन पर चढ़ गए। तीन घंटे तक मजदूर उसी मशीन पर डटे रहे और बाद में एनडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर उन्हें बाहर निकाला।

मिनटों में 3 से 8 फीट पहुंचा जलस्तर

जानकारी के अनुसार, बीते 5-6 दिनों से हिमाचल प्रदेश के विभिन्न पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार तेज बारिश हो रही है, जिससे आरएसडी झील का जलस्तर भी बढ़ गया है। इसका असर मंगलवार को चक्की दरिया में देखने को मिला, जहां दोपहर करीब 11 बजे तक जलस्तर 3 फीट था लेकिन एक बजे तक वह बढ़कर 8 से साढ़े 8 फीट पहुंच गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल हाईकोर्ट से भाजपा नेताओं को राहत, बिंदल-सुखराम की बढ़ी जमानत अवधि; जानें मामला

काम कर रहे थे मजदूर

इस दौरान रेलवे ब्रिज की सुरक्षा दीवार बनाने का कार्य कर रही निजी कंपनी के चार मजदूर चक्की दरिया के बीचोंबीच काम कर रहे थे। जलस्तर बढ़ता देख उन्होंने भागने की कोशिश नहीं की, क्योंकि बहाव तेज था और बाहर निकलने में उनकी जान को खतरा हो सकता था। उन्होंने फुर्ती दिखाते हुए निर्माण स्थल पर लगी ऊंची मशीन पर चढ़कर खुद को सुरक्षित कर लिया।

कैसे किए गए रेस्क्यू?

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रेलवे अधिकारियों ने तुरंत एनडीआरएफ की 14वीं कंपनी नूरपुर को सूचित किया। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर आनंद के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और तीन घंटे के रेस्क्यू अभियान के बाद मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : VOLVO बस में सवारी बन बैठा था नशा तस्कर, नाके पर चरस की खेप समेत हुआ गिरफ्तार

मजदूरों को हटने में हुई देरी

 

टीम के सदस्यों ने बताया कि पानी का स्तर जितनी तेजी से बढ़ा था, कुछ घंटों में उतनी ही तेजी से नीचे भी आ गया। स्थिति सामान्य होते ही निर्माण कार्य दोबारा शुरू करवा दिया गया।इस पूरे घटनाक्रम पर इरीगेशन विभाग के डिस्चार्ज अधिकारी ओम प्रकाश सलारिया ने बताया कि पानी का लेवल बढ़ने की सूचना पहले ही दे दी गई थी। मगर मजदूरों के पीछे हटने में थोड़ी देर हुई, जिससे वे फंस गए।

 

उन्होंने यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश में हो रही लगातार बारिश के चलते ऐसी परिस्थितियां बन रही हैं। जलस्तर बढ़ने की स्थिति पर विभाग की ओर से गुरदासपुर और चंडीगढ़ मुख्यालय के अलावा स्थानीय प्रशासन को भी लगातार अपडेट भेजे जा रहे हैं, ताकि किसी प्रकार की क्षति से समय रहते बचा जा सके।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख