#हादसा
February 9, 2025
हिमाचल: 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार, एक परिवार के 6 लोग थे सवार; मची चीख पुकार
जम्मू कश्मीर से हिमाचल रिश्तेदार के यहां आया था परिवार
शेयर करें:
चंबा। हिमाचल प्रदेश में बढ़ते सड़क हादसे चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। प्रदेश की सर्पीली सड़कों पर हर दिन सड़क हादसे हो रहे हैं, जिनमें कई लोगों की मौत भी हो रही है। ऐसा ही एक दर्दनाक सड़क हादसा हिमाचल के चंबा जिला में हुआ है। इस हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई है। वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग रेस्क्यू अभियान में जुट गए।
मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा आज रविवार दोपहर के समय चंबा जिला की पर्यटन नगरी डलहौजी में बनीखेत-खैरी मार्ग पर दुलार गांव के पास हुआ है। यहां एक कार कार बनीखेत से खैरी की तरफ जाते समय अचानक अनियंत्रित होकर करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के दौरान घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई।
यह भी पढ़ें : क्यों खर्च नहीं हुआ सरकारी पैसा? CM सुक्खू ने मांगी रिपोर्ट- यहां जानें पूरा मामला
लोगों की चीख पुकार सुन कर स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने इस हादसे में घायल हुए छह लोगांे को सिविल अस्पताल डलहौजी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक लड़की को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में कार का चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल की लड़कियां- पंजाब के लड़के: शादी से लौटते वक्त पलट गई कार
बताया जा रहा है कि मृतक लड़की जम्मू कश्मीर के हटमासका गांव की रहने वाली थी। मृतक बच्ची का परिवार जम्मू कश्मीर के हटमासका गांव से हिमाचल के चंबा जिला में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार से मिलने के लिए आया था। लेकिन इसी बीच उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। घटना की सूचना मिलते ही खैरी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। लड़की का शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं घायलों के बयान दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है। वहीं घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।