#राजनीति

May 7, 2025

कांग्रेस से नाराज पूर्व CPS- बोले, "इक तरफ बापू नी मनदा...तां दूजे पासे सुक्खू नी मनदा"

जनता के लिए अपनी सरकार के खिलाफ उठाएंगे आवाज

शेयर करें:

Neeraj Bharti

कांगड़ा। हिमाचल कांग्रेस में अंतर्विरोध एक बार फिर सतह पर आ गए हैं। वीरभद्र सरकार में CPS रहे और वरिष्ठ कांग्रेस नेता चंद्र कुमार के पुत्र नीरज भारती ने अपनी ही पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए कड़े शब्दों में नाराजगी जताई है।

अपनी सरकार के खिलाफ उठाएंगे आवाज

नगरोटा सूरियां में आयोजित कार्यकर्ता बैठक के दौरान नीरज भारती ने साफ कहा कि अगर जनता के काम नहीं होंगे तो वे अपनी ही सरकार यानी कांग्रेस के खिलाफ आवाज उठाने से पीछे नहीं हटेंगे।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में सिलेंडर के लिए जा रहे पूरे पैसे, गैस दी जा रही डेढ़ किलो कम- जानें कैसे हुआ खुलासा

इक तरफ बापू नी मनदा... तां दूजे पासे सुक्खू नी मनदा

नीरज भारती ने मंच से कहा, “इक तरफ बापू नी मनदा... तां दूजे पासे सुक्खू नी मनदा।” उनके इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। भारती ने तर्क दिया कि कांग्रेस सत्ता में ‘व्यवस्था परिवर्तन’ का वादा कर आई थी, लेकिन धरातल पर इस दिशा में अपेक्षित बदलाव नहीं हो पाया है।

CM सुक्खू ने लिए कई अहम फैसले

उन्होंने कहा कि CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कई अच्छे फैसले और जनहितैषी नीतियां बनाई हैं, लेकिन उन्हें अमल में लाने में सरकार की मशीनरी ही बाधा बन रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े अधिकारियों को सिस्टम में जगह नहीं मिल रही, जबकि पूर्व सरकारों की मानसिकता वाले अधिकारी अभी भी प्रमुख पदों पर काबिज हैं। यही वजह है कि कांग्रेस कार्यकर्ता अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में एक और नशा तस्कर हुआ गिरफ्तार, जेब में छिपाया था चिट्टा

फाइलों में अटकें हैं तबादले

नीरज ने उदाहरण देते हुए कहा कि जब CM सुक्खू स्वयं किसी तबादले की अनुशंसा करते हैं और वह भी फाइलों में अटका रह जाता है, तो यह ब्यूरोक्रेसी की असल स्थिति को दर्शाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक तंत्र में यदि पार्टी के मूल विचारधारा के अनुरूप अधिकारियों की नियुक्ति नहीं होती, तो सरकारी फैसले भी प्रभावी तरीके से लागू नहीं होंगे।

चुप बैठने का नहीं है समय

कार्यकर्ताओं के समक्ष नीरज भारती ने दो टूक कहा कि यदि जनता की समस्याएं हल नहीं होंगी और अफसरशाही हावी रहेगी, तो उन्हें अपनी ही सरकार से टकराने में कोई संकोच नहीं। उन्होंने कहा कि अब चुप बैठने का समय नहीं है, जनता के हक के लिए लड़ना पड़े तो वे पीछे नहीं हटेंगे।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख