#हादसा
June 23, 2025
हिमाचल में तेज रफ्तार का कहर : ड्राइवर का बिगड़ा बैलेंस, गहरी खाई में समाई कार
कार में सवार थे तीन युवक- ड्राइवर का बिगड़ गया बैलेंस
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश के आड़े-टेढ़े मोड़ों पर गाड़ी चलाना हर किसी के बस की बात नहीं है। इन सर्पीली सड़कों पर आए दिन कई दर्दनाक हादसे पेश आ रहे हैं- जिनमें कई लोगों की जान भी जा रही है। जबकि, कुछ लोगों को यह हादसे कभी ना भूलने वाले जख्म दे रहे हैं।
ताजा मामला हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से सामने आया है- जहां पर चौपाल उपमंडल के दत्ताकंडी क्षेत्र में एक गाड़ी गहरी खाई में गिर गई है। इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त कार में चालक समेत तीन लोग सवार थे। हादसे में कार के परख्चचे उड़ गए हैं। कार के खाई में गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। हादसे में कार सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा बीती को दत्ताकांडी क्षेत्र में पेश आया है। हादसा उस वक्त पेश आया जब कार नंबर HP52E-8880 में तीन युवक सवार होकर झीकणीपुल से चौपाल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दत्ताकांडी के पास ड्राइवर का बैलेंस बिगड़ गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी हादसे की सूचना दी। हादसे में कार सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। लोगों ने कड़ी मशक्कत कर तीनों घायलों को खाई में गिरी क्षतिग्रस्त गाड़ी से बाहर निकालकर उपचार के लिए सिविल अस्पताल चौपाल पहुंचाया।
जहां से प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टर्स ने उन्हें IGMC शिमला रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसा ड्राइवर की लापरवाही और तेज रफ्तारी के कारण पेश आया है। फिलहाल, पुलिस टीम द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
हादसे में घायल हुए तीनों युवक चौपाल के देहा के रहने वाले हैं। घायलों की पहचान-
मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तीनों युवकों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मगर हादसे के बाद से तीनों युवक सहमे हुए हैं। शुरुआती जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तारी और लापरवाही माना जा रहा है। पुलिस टीम द्वारा BNS की धारा 281 और 125(A) के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। साथ ही हादसे के असली काऱणों का पता लगाया जा रहा है।