#अपराध

June 23, 2025

हिमाचल : पहले दिखाए शादी के झूठे सपने, फिर कई बार लूटी युवती की आबरू- अब कर रहा इंकार

न्याय के लिए पुलिस थाने पहुंची युवती

शेयर करें:

Hamirpur News

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश में आए दिन महिलाओं और युवतियों के शारीरिक शोषण के मामले सामने आ रहे हैं। शातिर लोग भोली भाली महिलाओं और युवतियों को झूठे प्यार के जाल में फंसा कर उनके साथ शारीरिक संबंध बना लेते हैं और बाद में उन्हें छोड़ देते हैं। ऐसा ही एक मामला अब हिमाचल के हमीरपुर जिला से सामने आया है।

शादी के झांसा देकर बनाए संबंध

यहां एक युवती ने थाना बड़सर में शारीरिक शोषण की शिकायत दर्ज करवाई है। युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : मजबूरियों ने छुड़वाया क्रिकेट- अब बिजली बोर्ड में टीमेट बन ट्रांसफॉर्मर ठीक कर रही अनीशा

शादी करने से कर रहा इंकार

अपनी शिकायत में युवती ने बताया कि उसका और बड़सर के एक युवक का काफी समय से प्रेम संबंध चल रहा था। युवती ने बताया कि युवक ने उसे विश्वास दिलाया कि वह जल्द ही उसके साथ शादी कर लेगा। युवती उसकी बातों में आ गई और युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। मगर अब वो शादी करने से इंकार कर रहा है।

परेशान हो चुकी हूं मैं

युवती का कहना है कि यह सब होने के बाद अब वो बहुत परेशान हो गई है। वह कभी उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर देता है, तो कभी उससे जबरन माफी मंगवाता है। महिला ने बताया कि अब एक तो वो शादी से इंकार कर रहा है और उसे बदनाम करने की धमकी देता है। महिला ने पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : शादीशुदा महिला हुई लापता, तलाश में भटक रहा परिवार- 5 दिन से नहीं चल रहा कुछ पता

हर पहलू की हो रही जांच

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम द्वारा मामले से जुड़े हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उचित कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख