#अपराध

June 23, 2025

हिमाचल की सड़कों पर अश्ली*लता और हुड़दंग- कोई सरेआम कर रहा ‘Kiss' तो किसी ने छलकाए जाम

गाड़ी के सन रूफ से बाहर निकल अश्लील हरकतें नजर करते आए पर्यटक

शेयर करें:

Tourists Car Viral Video

मंडी। हिमाचल प्रदेश, जिसे देशभर में उसकी प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक गरिमा के लिए जाना जाता है। मगर आजकल कुछ बेकाबू पर्यटकों की वजह से बदनाम होने लगा है। राज्य में लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं जहां हरियाणा और दिल्ली से आए कुछ पर्यटक न केवल अश्लील हरकतें, बल्कि कानून की खुली अवहेलना भी कर रहे हैं।

किस करते नजर आए लड़का-लड़की

कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर बीते दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ- जिसमें HR-09-G-9072 नंबर की गाड़ी में युवक और युवती चलती कार की सन-रूफ से बाहर निकलकर खुलेआम किसिंग करते दिखाई दिए।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पहले दिखाए शादी के झूठे सपने, फिर कई बार लूटी युवती की आबरू- अब कर रहा इंकार

चलती कार में अश्लील हरकतें

आसपास तेज रफ्तार में दौड़ती दूसरी गाड़ियां थीं, लेकिन इस प्रेमी जोड़े पर न तो ट्रैफिक का डर था, न कानून का लिहाज। यह वीडियो सामने आते ही पुलिस हरकत में आई है और गाड़ी की पहचान करके कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।

शराब के छलका रहे जाम

एक अन्य वीडियो में DL-10CZ5714 नंबर की कार में तीन युवक शराब के नशे में धुत्त होकर सन-रूफ और खिड़की से बाहर लटककर शराब के जाम छलकाते नजर आए। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने गाड़ी का ₹2500 का चालान काटा और ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : जिस बेटी की उठनी थी डोली, उसी की आंगन ने निकलेगी अर्थी-दो हफ्ते पहले हुई थी सगाई

सेल्फी लेते आ रहे नजर

इसी तरह HR-12-AU1050 नंबर की गाड़ी में तीन युवक चलती कार की सन-रूफ से बाहर निकलकर जान जोखिम में डालते हुए सेल्फी खींचते नज़र आए। यह सब मोटर व्हीकल एक्ट का सीधा उल्लंघन है, जिसके तहत किसी को भी चलती कार की खिड़की या सन-रूफ से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है।

कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां

हिमाचल पुलिस के अनुसार, गाड़ियों में सन-रूफ का निर्माण ताज़ा हवा और प्राकृतिक रोशनी के लिए होता है, न कि इनका इस्तेमाल स्टंट, अश्लीलता या नशाखोरी के लिए किया जाए। दुर्भाग्य से, हरियाणा और दिल्ली के कुछ पर्यटक इनका दुरुपयोग करते हुए सार्वजनिक शालीनता और सड़क सुरक्षा, दोनों से खिलवाड़ कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : मजबूरियों ने छुड़वाया क्रिकेट- अब बिजली बोर्ड में टीमेट बन ट्रांसफॉर्मर ठीक कर रही अनीशा

खतरों से बेपरवाह पर्यटन

गौरतलब है कि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में लैंडस्लाइड, गिरे हुए पत्थर और तीखे मोड़ों का जोखिम हमेशा बना रहता है। ऐसे में चलती गाड़ियों से बाहर लटकना या सन-रूफ से बाहर निकलना जानलेवा साबित हो सकता है। कई बार गाड़ियों का दरवाजा खुल जाने या दूसरी तरफ से आते वाहन से टकराने की घटनाएं भी सामने आई हैं।

पुरानी घटनाएं भी बनी चेतावनी

यह कोई पहली बार नहीं है जब पर्यटकों ने हिमाचल में हुड़दंग और कानून की अवहेलना की हो। बीते दिनों धर्मपुर में हरियाणा के बाइकर्स ने न केवल अविवेकपूर्ण स्टंट किए बल्कि एक गाड़ी से टक्कर मारकर फरार हो गए। वहीं, कुल्लू के साडा बैरियर पर टूरिस्टों द्वारा कर्मचारियों से मारपीट का मामला भी चर्चाओं में रहा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : शादीशुदा महिला हुई लापता, तलाश में भटक रहा परिवार- 5 दिन से नहीं चल रहा कुछ पता

नदी में उतारी गाड़ी

सोलन में तो एक टूरिस्ट ने नई गाड़ी को नदी में उतार दिया, जो पानी के बहाव में फंस गई और बाद में जेसीबी की मदद से निकाली गई। ये घटनाएं न केवल स्थानीय लोगों के लिए खतरा बन रही हैं, बल्कि हिमाचल की गरिमा और पर्यटन की छवि को भी नुकसान पहुंचा रही हैं।

सख्ती बरत रही पुलिस

पुलिस ने अब ऐसे मामलों में सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। चालान, ड्राइविंग लाइसेंस की सिफारिश, और सीसीटीवी और वायरल वीडियो की मदद से आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने अपील की है कि पर्यटक हिमाचल की गरिमा का सम्मान करें, शालीनता बरतें और किसी भी तरह की कानून विरोधी गतिविधि से दूर रहें। अन्यथा, सख्त कार्रवाई से कोई भी नहीं बचेगा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख