राजनीति

#अपराध

June 23, 2025

हिमाचल : जिस बेटी की उठनी थी डोली, उसी की आंगन ने निकलेगी अर्थी-दो हफ्ते पहले हुई थी सगाई

सुमन के पिता ITBP में कार्यरत हैं- सगाई के लिए छुट्टी पर आए थे घर

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Mandi News

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक बेहद दुखद और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक युवती ने जहर निगल कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। इस घटना ने ना सिर्फ एक परिवार की खुशियों पर विराम लगा दिया, बल्कि पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है।

दो हफ्ते पहले हुई थी सगाई

दुखद बात यह है कि दो हफ्ते पहले ही लड़की की सगाई हुई थी। घर पर अभी सगाई का ही सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। इसी बीच लड़की ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली-जिससे पूरे खुशियों वाले घर पर मातम पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पहले दिखाए शादी के झूठे सपने, फिर कई बार लूटी युवती की आबरू- अब कर रहा इंकार

लड़की ने की आत्महत्या

आपको बता दें कि यह घटना धनियारा ग्राम पंचायत के सरवाल गांव में बीते कल पेश आई है। गांव की रहने वाली 20 वर्षीय सुमन ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि सुमन के पिता दिलीप सिंह- जो कि ITBP में कार्यरत हैं।

सगाई के लिए पिता ने ली थी छुट्टी

दिलीप बेटी की सगाई के मौके पर विशेष छुट्टी लेकर घर आए थे। अभी तक यह समझ नहीं आ रहा है कि ऐसे खुशहाल माहौल में सुमन ने यह कठोर कदम क्यों उठाया। इस घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : मजबूरियों ने छुड़वाया क्रिकेट- अब बिजली बोर्ड में टीमेट बन ट्रांसफॉर्मर ठीक कर रही अनीशा

सब कुछ चल रहा था ठीक

परिजनों के अनुसार, घटना से एक दिन पहले तक पूरा परिवार खेतों में धान की रोपाई में व्यस्त था। सुमन भी रोजमर्रा के कार्यों में सामान्य रूप से भाग ले रही थी और ऐसा कोई संकेत नहीं था जिससे अंदेशा लगाया जा सके कि वह मानसिक तनाव में है।

सुमन ने क्यों खाया जहर?

रविवार को अचानक सुमन की तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उसे तुरंत जोनल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुमन द्वारा जहरीला पदार्थ निगले जाने की पुष्टि के बाद मामला सुसाइड का दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : शादीशुदा महिला हुई लापता, तलाश में भटक रहा परिवार- 5 दिन से नहीं चल रहा कुछ पता

नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

सदर थाना प्रभारी देश राज ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वे खुद मौके पर पहुंचकर तथ्यों की गहराई से जांच कर रहे हैं। शुरुआती जांच में कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे यह और भी रहस्यमयी बन गया है कि सुमन ने यह कदम किस परिस्थिति में उठाया।

बहुत समझदार लड़की थी सुमन

ग्रामीणों और पड़ोसियों के अनुसार, सुमन एक शांत स्वभाव की, विनम्र और समझदार लड़की थी। उसकी सगाई को लेकर परिवार और गांव में उत्सव का माहौल था। आज वही परिवार गहरे सदमे और शोक में डूबा हुआ है। जिस घर से बेटी की डोली उठनी थी- आज वहीं से उसी बेटी की अर्थी निकलेगी। पुलिस द्वारा मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है ताकि सुमन की आत्महत्या के पीछे की असली वजह सामने आ सके।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख