#हादसा

October 19, 2025

हिमाचल: विदेशी महिला पैराग्लाइडर की पहाड़ियों में क्रैश लैंडिंग! हेलिकॉप्टर से पहुंचाई रेस्क्यू टीम

बीड़ बिलिंग से उड़ान भरने के बाद से महिला पायलट लापता

शेयर करें:

kangra News

बैजनाथ (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़.बिलिंग से उड़ान भरने के बाद एक विदेशी महिला पायलट लापता हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला की पहाड़ियों पर क्रैश लैंडिंग हुई है। जिस क्षेत्र में यह क्रैश लैंडिग हुई है, वहां घना जंगल है और खतरनाक जंगली जानवर भी हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह महिला पायलट कनाडा की नागरिक है, जिसने रविवार को बीड़.बिलिंग से सोलो फ्लाइट ली थी। उड़ान के कुछ समय बाद ही उसका ग्राउंड टीम से संपर्क टूट गया, जिसके बाद उसकी खोजबीन शुरू कर दी गई।

 

स्थानीय प्रशासन और पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अनुसार महिला पायलट की अंतिम लोकेशन आदि हिमानी चामुंडा मंदिर के आसपास की पहाड़ियों में पाई गई है। आशंका जताई जा रही है कि किसी तकनीकी कारण या प्रतिकूल मौसम की वजह से उसकी क्रैश लैंडिंग हो गई होगी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष : प्रियंका गांधी की फीडबैक से बाली की मजबूत एंट्री, ये 5 नाम हुए शॉर्टलिस्ट

हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

सोमवार सुबह प्रशासन द्वारा हेलीकॉप्टर की सहायता से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। भारतीय वायु सेना के सहयोग से एक विशेष रेस्क्यू टीम को आदि हिमानी चामुंडा मंदिर के समीपवर्ती दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में उतारा गया। यह क्षेत्र अत्यंत घना जंगल है, जहां पहुंचना पैदल भी बेहद कठिन है।

अब तक नहीं हुआ कोई संपर्क

रेस्क्यू टीम लगातार सर्च अभियान में जुटी हुई है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक महिला पायलट से कोई संपर्क स्थापित नहीं हो सका है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला को कोई गंभीर चोट आई है या उसकी स्थिति कैसी है।

 

यह भी पढ़ें: पूर्व उपप्रधान को दिनदहाड़े मारी गो*ली, आरोपी फरार- गुस्साए लोगों ने किया चक्का जाम

जंगली जानवरों का भी खतरा

गौरतलब है कि जहां महिला पायलट की क्रैश लैंडिंग हुई मानी जा रही है, वह क्षेत्र जंगली जीवों से भी प्रभावित है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस इलाके में भालू, तेंदुआ और अन्य खूंखार जानवरों की मौजूदगी आम बात है। ऐसे में लापता पायलट की सुरक्षा को लेकर चिंता और भी बढ़ गई है।

प्रशासन सतर्कए स्थानीय लोग भी सहयोग में आगे

प्रशासन की ओर से बताया गया है कि राहत एवं बचाव कार्य पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ किया जा रहा है। इसके साथ ही स्थानीय ग्रामीणों और पर्वतीय मार्गों से परिचित ट्रैकरों की मदद भी ली जा रही है, ताकि रेस्क्यू टीम को किसी तरह की भौगोलिक कठिनाई का सामना न करना पड़े।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल भाजपा अध्यक्ष के भाई को मिली जमानत, 25 वर्षीय युवती ने लगाए हैं नीचता के आरोप

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पैराग्लाइडिंग स्थल की सुरक्षा पर सवाल

इस घटना ने एक बार फिर से बीड़.बिलिंग जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के पैराग्लाइडिंग स्थल की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह पहली बार नहीं है जब किसी विदेशी पायलट के साथ उड़ान के दौरान ऐसी घटना घटी हो। पैराग्लाइडिंग आयोजकों और जिला प्रशासन पर अब यह दबाव बढ़ रहा है कि सुरक्षा प्रबंधों को और पुख्ता किया जाए। अधिकारियों का कहना है कि महिला पायलट की सुरक्षित वापसी के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैंए और जल्द ही कोई ठोस जानकारी मिलने की उम्मीद है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख