#हादसा

June 23, 2025

हिमाचल : बच्चों और पत्नी को टैंपो में ले जा रहा था शख्स, बोलेरो से हुई जोरदार टक्कर- उजड़ गया परिवार

दोनों वाहनों के उड़े परखच्चे- 5 लोग गंभीर घायल

शेयर करें:

Una News

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिल में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां मुख्यालय ऊना के पास बरनोह गांव में एक बोलेरो और टैंपो में जोरदार टक्कर हो गई है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि, महिला और बच्चे समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

महिला का उजड़ा सुहाग

बताया जा रहा है कि हादसे में जिस व्यक्ति की मौत हुई है। उसी की पत्नी और बच्चा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दुखद बात यह है कि इस हादसे में एक महिला का सुहाग उजड़ गया है। जबकि, दो बच्चों से उनका पिता का साया छिन गया है।

 

यह भी पढ़ें : HRTC बेड़े में शामिल होंगी 24 हाई-टेक वोल्वो बसें- यात्रियों को मिलेगी ये सभी सुविधाएं, जानें

टेंपो और बोलेरो में जोरदार टक्कर

आपको बता दें कि यह हादसा आज दोपहर करीब 3 बजे पेश आया है। हादसे में एक बोलेरो और टैंपो में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई है। हादसा इतना भीषण था कि टैंपो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बोलेरो गाड़ी का अगला हिस्सा भी बुरी तरह टूट गया।

6 लोग गंभीर रूप से घायल

हादसे के समय दोनों वाहनों में कुल 6 लोग सवार थे। हादसे में सभी 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए आनन-फानन में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया। जहां पर मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद तीन घायलों को AIIMS बिलासपुर रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के पूर्व CM वीरभद्र सिंह को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि, नहीं पहुंचे सीएम सुक्खू

एक ने तोड़ा दम, 2 की हालत नाजुक

AIIMS बिलासपुर अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने तीनों घायलों में से एक को PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया। परिजन उसे PGI ले जा रहे थे- इसी बीच रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी और बच्ची AIIMS बिलासपुर में दाखिल हैं और उन दोनों की हालत भी नाजुक बताई जा रही है।

टैंपो में जा रहा था परिवार

मृतक की पहचान रविंद्र कुमार के रूप में हुई है- जो कि लमलेहड़ी का रहने वाला था। रमा पत्नी रविंद्र कुमार और अश्मिता पुत्री रविंद्र कुमार की हालत नाजुक बताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि हादसे के वक्त रविंद्र टैंपो चला रहा था- जिसमें उसकी पत्नी रमा, बेटा दिव्यांश और बेटी अश्मिता भी सवार थे। इस हादसे ने पूरा परिवार उजाड़ दिया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस लॉकअप में नशेड़ी ने खत्म किया अपना जीवन, दो पुलिस कर्मी सस्पेंड- जानें पूरा मामला

तीन AIIMS में भर्ती

इस हादसे में बोलेरो में सवार लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों की पहचान तरसेम लाल (बोलेरो चालक) निवासी जालंधर और प्रिया के रूप में हुई है। दिव्यांश, प्रिया और तरसेम ऊना अस्पताल में दाखिल हैं।

ओवरटेक और तेज रफ्तार बनी कारण

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार और ओवरटेक की कोशिश इस टक्कर का कारण बनी। इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। रविंद्र अपने परिवार के साथ टैंपो में ऊना से घर लौट रहा था कि बरनोह पहुंचने पर ओवरटेक के चक्कर में बोलेरो ने टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद रविंद्र के परिजन गहरे सदमे में हैं।

यह भी पढ़ें : खेलते-खेलते टैंक में जा गिरा मासूम, बुजुर्ग ने गहरे पानी में कूदकर बचाई जान

लापरवाही ने उजाड़ा परिवार

इस हादसे के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बोलेरो चालक ने ओवरटेक करते हुए टैंपो को सामने से टक्कर मारी। फिलहाल घायलों का इलाज चल रहा है, और पुलिस वाहन चालकों की लापरवाही को लेकर सख्त कार्रवाई करने की बात कह रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख