#हादसा

June 12, 2025

अहमदाबाद विमान घटना में पूर्व CM सहित 240 यात्रियों की मौ*त, मात्र 2 लोग जिंदा बचे

विमान में 230 यात्रियों सहित सवार थे दो पायलट और 12 क्रू मेंबर्स

शेयर करें:

Ahmedabad plane Crash

नई दिल्ली। अहमदाबाद में आज देश के सबसे बड़े विमान हादसों में से एक हुआ, जब एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-171 जो अहमदाबाद से लंदन जा रही थी, टेक-ऑफ के कुछ ही मिनटों बाद क्रैश हो गई। इस दर्दनाक हादसे में विमान में सवार 242 यात्रियों में 240 की मौत हो गई है। वहीं 2 व्यक्ति चमत्कारिक रूप से जिंदा बच गए हैं। हालांकि वह बुरी तरह से घायल है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

 

पुलिस कमिश्नर के हवाले से जानकारी दी कि प्लेन की सीट नंबर 11.। पर बैठे हुए भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक रमेश विश्वास कुमार हादसे में जिंदा बच गए हैं। उनका वीडियो भी सामने आया है। वहीं एक और जिंदा बचा यात्री अस्पताल में भर्ती है। इससे पहले ।च् ने कहा था कि विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई है।

विमान में 2 शख्स जिंदा बचे

एयर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर ने दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन 1:40 बजे, यानि केवल दो मिनट बाद, यह विमान क्रैश हो गया। हादसा हॉर्स कैंप क्षेत्र में हुआ, जो सिविल हॉस्पिटल के पास स्थित है। इस विमान में 230 यात्रियों के अलावा दो पायलट और 12 क्रू मेंबर्स सहित 242 लोग सवार थे। विमान में सवार 230 यात्रियों में 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 7 पुर्तगाली नागरिक और एक कनाडाई नागरिक शामिल था। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बेटी के स्कूल ग्रुप में पिता ने भेजा गंदा मैसेज, वीडियो देख टीचरों-अभिभावकों का फूटा गुस्सा

गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी की भी मौत

हादसे में विमान के दोनों पायलट और 10 क्रू सदस्य भी मारे गए। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी इस फ्लाइट में सवार थे। पूर्व सीएम विजय रूपाणी लंदन में अपनी बेटी और पत्नी के पास जा रहे थे। लेकिन विमान के हवा में पहुंचते ही हादसा हो गया और इस हादसे में पूर्व सीएम विजय रूपाणी की भी मौत हो गई है। हादसे के तुरंत बाद भाजपा के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने उनके निधन की पुष्टि की। हालांकि उन्होंने कुछ देर बाद अपनी पोस्ट हटा ली। मगर बाद में पुलिस और प्रशासन ने भी रूपाणी के विमान में सवार होने की पुष्टि की।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : सलाखों के पीछे पहुंची कुख्यात महिला नशा तस्कर कल्पना, चल रहे हैं 5 केस

हादसे की परिस्थितियां

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, विमान ने टेक.ऑफ के बाद एयरपोर्ट की दीवार और कस्टम कार्गो ऑफिस से टकराया और कुछ ही सेकंड में आग का गोला बन गया। इसके बाद विमान पास की एक आवासीय इमारत से जा टकराया, जिसमें सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर रहते हैं। हादसे के समय इमारत में 50 से 60 डॉक्टर मौजूद थे, जिनमें से 15 से अधिक घायल हो गए हैं।

शवों की हालत और पहचान की चुनौती

पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने बताया कि शव इस कदर झुलस गए हैं कि उनकी पहचान कर पाना बेहद मुश्किल हो गया है। डीएनए टेस्ट के ज़रिए ही मृतकों की पहचान की जाएगी। मलिक ने यह भी आशंका जताई है कि चूंकि हादसा रिहायशी इलाके में हुआ, इसलिए कुछ स्थानीय नागरिकों की भी जान जाने की आशंका है।

 

यह भी पढ़ें : दिल्ली-लेह के रोमांचक सफर पर निकली HRTC बस, बर्फ से लदे पहाड़ों की करवाएगी सैर

रेस्क्यू ऑपरेशन और प्रशासन की कार्रवाई

घटनास्थल पर तुरंत एयरफोर्स, आर्मी, और एनडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुट गई हैं। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और आपातकालीन सेवाएं सक्रिय कर दी गई हैं। आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है और घायलों को पास के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।

 

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर : अहमदाबाद में क्रैश हुआ विमान, 242 यात्रियों सहित पूर्व CM विजय रूपाणी भी थे सवार

गृहमंत्री पहुंचे अहमदाबाद

घटना की गंभीरता को देखते हुए गृहमंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू विशेष विमान से अहमदाबाद रवाना हो चुके हैं। एयर इंडिया ने यात्रियों और परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800-5691-444 जारी किया है।

 

यह भी पढ़ें : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद की रेस में सबसे आगे आया ये नया नाम, दिल्ली में सीएम सुक्खू से हो गई चर्चा

 

सीएम सुक्खू ने जताया शोक

अहमदाबाद विमान हादसे पर दुख जताते हुए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक्स सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। सीएम सुक्खू ने पोस्ट में लिखा कि अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना की खबर अत्यंत दुःखद और मन को व्यथित करने वाली है। इस संकट की घड़ी में मेरी प्रार्थनाएं प्रभावित यात्रियों और उनके परिजनों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए मैं प्रार्थना करता हूं। ईश्वर सभी को संबल और साहस प्रदान करें, ताकि वे इस कठिन समय से उबर सकें।

अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर जयराम ने जताया दुख

अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर हिमाचल के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने भी दुख व्यक्त किया है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि अहमदाबाद विमान दुर्घटना अत्यंत  दुःखद और पीड़ादायक है। यह हादसा हृदय विदारक और अंतर्मन को व्यथित करने वाला है। विमान दुर्घटना पर गहरा दुख प्रकट प्रकट करते हुए उन्होंने प्रभावितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख