#राजनीति

June 12, 2025

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद की रेस में सबसे आगे आया ये नया नाम, दिल्ली में सीएम सुक्खू से हो गई चर्चा

ना डिप्टी सीएम, ना विक्रमादित्य... इस नए नाम पर बन रही सहमति

शेयर करें:

Himachal Congress

शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव की आहट तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के हालिया दिल्ली दौरे के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए एक नया नाम सबसे प्रबल दावेदार बनकर उभरा है—विधानसभा उपाध्यक्ष और श्री रेणुका जी से विधायक विनय कुमार। माना जा रहा है कि कांग्रेस हाईकमान अनुसूचित जाति (SC) वर्ग को साधने के लिए यह दांव खेल सकती है।

 

विनय कुमार मंगलवार शाम को ही दिल्ली पहुंच गए, जहां उनकी मुलाकात पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से 14 जून को प्रस्तावित है। खड़गे फिलहाल कर्नाटक दौरे पर हैं और उनके लौटते ही इस मुद्दे पर अहम चर्चा होने की संभावना है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल को मिलेगा नया मंत्री! राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे CM सुक्खू - संगठन पर भी होगी चर्चा

SC चेहरों में विनय की दावेदारी सबसे मजबूत

कांग्रेस के रणनीतिकार 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए SC वोट बैंक को सशक्त करने की कोशिश में हैं। पहले सीएम सुक्खू ने विनोद सुल्तानपुरी और सुरेश कुमार के नाम अध्यक्ष पद के लिए सुझाए थे, लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इनके अनुभव को लेकर आपत्ति जताई। अब विनय कुमार को एक परिपक्व विकल्प के तौर पर सामने लाया गया है।

संगठन में अनुभव की पूंजी

विनय कुमार को पहले भी संगठन में अहम जिम्मेदारी मिल चुकी है। अप्रैल 2022 में जब प्रतिभा सिंह को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया था, तब उन्हें वर्किंग प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी दी गई थी। उस समय बनाए गए चार वर्किंग प्रेसिडेंट में से अब सिर्फ विनय ही कांग्रेस में बचे हैं, जबकि बाकी तीन भाजपा में जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू के तीखे बोल : बड़े वकील खड़े कर रहा हूं- जो लड़ाई पिछली सरकार ने नहीं लड़ी, हम लड़ेंगे

सुक्खू की दिल्ली बैठक बनी निर्णायक

सीएम सुक्खू की रजनी पाटिल से लंबी बैठक को भी इस नई राजनीतिक करवट से जोड़ा जा रहा है। इस बैठक में न सिर्फ संगठन बल्कि कैबिनेट विस्तार और बोर्ड-निगमों में नियुक्तियों को लेकर भी चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक, सुक्खू ने विनय कुमार के नाम पर सहमति जताई है।

यह भी पढ़ें : शिमला-मटौर वाले आधे-अधूरे फोरलेन पर टोल की वसूली शुरू: जानें कितना लगेगा चार्ज

गैर-SC चेहरों में भी मंथन जारी

हालांकि, नॉन-SC नेताओं में भी अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला जारी है। इनमें मंत्री अनिरुद्ध सिंह, पूर्व अध्यक्ष कुलदीप राठौर, संजय अवस्थी और होली लॉज गुट की तरफ से विक्रमादित्य सिंह का नाम चर्चा में है। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री का नाम भी एक प्रस्ताव के जरिए हाईकमान के पास भेजा गया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : कमरे से बाहर नहीं आया शख्स, भाई ने खिड़की से झांका- तो पैरों तले खिसक गई जमीन

कांग्रेस में बदलाव के संकेत

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और मंत्री विक्रमादित्य सिंह पहले ही राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात कर चुके हैं। सीएम सुक्खू हालांकि इन दोनों नेताओं से नहीं मिल सके, लेकिन उनकी रजनी पाटिल के साथ मीटिंग ने स्पष्ट संकेत दे दिए हैं कि अध्यक्ष पद, कैबिनेट विस्तार और बोर्ड-निगमों में बड़े बदलाव जल्द देखने को मिल सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल कांग्रेस के नए सरदार को लेकर हलचल तेज : दिल्ली पहुंचे CM सुक्खू, गुटबाजी में फंसा फैसला


हिमाचल कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। विनय कुमार का नाम अब हाईकमान की टेबल पर सबसे ऊपर माना जा रहा है। यदि सब कुछ योजना के अनुसार चला, तो कांग्रेस जल्द ही SC कार्ड खेलते हुए उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप सकती है। इससे एक ओर जहां दलित मतदाताओं को साधने की रणनीति पर काम होगा, वहीं पार्टी को संगठनात्मक मजबूती भी मिल सकती है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख