#हादसा

October 13, 2025

हिमाचल: सड़क किनारे पैरापिट होता, तो बच जाती युवती की जा*न; स्कूटी सहित खाई में गिरी

स्कूटी समेत गहरी खाई में गिरी युवती, थम गई सांसें

शेयर करें:

Chamba Girl scooty accident

चंबा। हिमाचल प्रदेश में ऐसा कोई दिन नहीं गुजर रहा है, जब प्रदेश के किसी ना किसी कोने से सड़क हादसे की खबर ना रिपोर्ट की जा रही हो। अब ऐसा ही एक दर्दनाक सड़क हादसा हिमाचल के चंबा जिला से सामने आया है। यहां एक युवती स्कूटी समेत गहरी खाई में जा गिरी। खाई में गिरने से युवती की मौके पर ही मौत हो गई। युवती की मौत से उसके परिवार को गहरा सदमा लगा है।

स्कूटी समेत गहरी खाई में गिरी युवती

यह हादसा चंबा जिला के तीसा क्षेत्र में हुआ है। इस हादसे ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। सोमवार दोपहर हुई दुर्घटना में गांव व डाकघर तीसा की रहने वाली वैष्णवी पुत्री अनिल छाबड़ा की मौत हो गई। 18 वर्षीय युवती स्कूटी पर सवार होकर अटल चौक की ओर जा रही थी, जब अचानक उसने नियंत्रण खो दिया और स्कूटी गहरी खाई में जा गिरी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: दिवाली से पहले खुशखबरी, कर्मचारियों को मिलेगा डीए एरियर और नाइट भत्ता

 एक परिवार की उजड़ गई दुनिया

वैष्णवी की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। लोगों का कहना है कि वह होनहार, खुशमिज़ाज और सबकी लाडली थी। उसके पिता अनिल छाबड़ा और परिवारजन इस सदमे से टूट चुके हैं। रिश्तेदारों और पड़ोसियों के अनुसार कि वैष्णवी अपने सपनों की दुनिया गढ़ रही थी, लेकिन सड़क की लापरवाही ने सब कुछ खत्म कर दिया।

घटना के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी

दुर्घटना सोमवार दोपहर करीब 1 बजे की बताई जा रही है। जब स्कूटी खाई में गिरती देखी गई, तो आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना दी।
थोड़ी देर में पुलिस और स्वास्थ्य टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से युवती को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

यह भी पढ़ें : सीएम सुक्खू बोले: राजा साहब के साथ 30 साल किया काम, उन्ही के दिखाए रास्ते पर चलने का है प्रयास

सड़क पर नहीं थे पैरापिट और क्रैश बैरियर

स्थानीय लोगों ने घटना स्थल पर सुरक्षा प्रबंधों की भारी कमी को हादसे की मुख्य वजह बताया। जहां हादसा हुआ, वहां गहरी खाई है, लेकिन सड़क पर ना तो पैरापिट हैं और न ही क्रैश बैरियर। लोगों का कहना है कि कुछ साल पहले इसी स्थान के पास बस हादसा हुआ था, जिसमें कई लोगों की जान गई थी, मगर तब से लेकर अब तक वहां कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए।

 

यह भी पढ़ें : जब विपक्ष के विधायक ने कसा तंज, 'जय हनुमान' बोलकर सबका दिल जीत गए थे पूर्व CM वीरभद्र सिंह

लोगों ने प्रशासन से की मांग

गुस्से और दुःख से भरे लोगों ने कहा कि यदि सड़क किनारे सुरक्षा दीवारें होतीं, तो आज एक बेटी जिंदा होती। स्थानीय निवासी बताते हैं कि तीसा से अटल चौक तक का यह सड़क हिस्सा लगातार दुर्घटनाग्रस्त जोन बन चुका है। लोगों ने सरकार और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि संवेदनशील सड़कों पर तत्काल क्रैश बैरियर लगाए जाएं, ताकि भविष्य में और परिवारों को ऐसी त्रासदी का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें: हिमाचल BREAKING : एक और बस पलटी, 25 लोग पहुंचे अस्पताल- जा रहे थे शादी में मिलनी करने

पुलिस ने दर्ज किया मामला

एसडीपीओ सलूणी रंजन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख