#हादसा
February 12, 2026
हिमाचल: घर से चारा लेने गई थी महिला, एक छोटी सी गलती ने छीन ली सांसें; क्या हुआ उसके साथ
पेड़ से गिरने के चलते महिला की थम गई सांसें
शेयर करें:

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां एक हंसते खेलते परिवार में उस समय मातम पसर गया, जब परिवार की एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला की मौत से ना सिर्फ परिवार बल्कि पूरा गांव स्तब्ध है। महिला घर से पशुओं के लिए चारा लेने गई थी, लेकिन वापस उसकी लाश लौटी। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम ने भी मौके पर पहुंच कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
दरअसल यह हादसा बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल के गांव कलोल में हुआ है। यहां पशुओं के लिए चारा लेने पेड़ पर चढ़ी 48 वर्षीय महिला की गिरने से मौत हो गई। इस हादसे ने एक हंसते.खेलते परिवार को पलभर में उजाड़ दिया और गांव में मातम पसर गया। मृतका की पहचान चंचला देवी ;48द्धए पत्नी जय सिंहए निवासी गांव कलोल के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल कैबिनेट: 1066 पदों पर भर्ती का बड़ा फैसला, इन महिला कर्मियों को मिलेगा मातृत्व अवकाश
जानकारी के मुताबिक वह रोज की तरह अपने मवेशियों के लिए पेड़ से पत्ते काटने गई थी। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह अचानक नीचे आ गिरी। गिरते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन और ग्रामीण तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार के लिए यह खबर किसी सदमे से कम नहीं थी। कुछ ही देर में खुशहाल घर का माहौल चीख.पुकार में बदल गया।
अस्पताल से सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। प्रारंभिक जांच में महिला के सिर पर करीब दो सेंटीमीटर गहरा घाव और आंख के पास चोट का निशान पाया गया। अन्य किसी प्रकार की बाहरी चोट नहीं मिली। परिजनों ने इसे दुर्घटना बताते हुए किसी तरह का संदेह व्यक्त नहीं किया है।
पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल घुमारवीं भेजा। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। गांव में अंतिम संस्कार के दौरान हर आंख नम थी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल कैबिनेट: सुक्खू सरकार ने OPS पर लिया बड़ा फैसला, नौकरियों का भी खोला पिटारा
चंचला देवी अपने परिवार की जिम्मेदार और मेहनती महिला थीं। उनके अचानक यूं चले जाने से परिवार गहरे सदमे में है। ग्रामीणों का कहना है कि पहाड़ी इलाकों में आज भी महिलाएं जोखिम उठाकर पेड़ों पर चढ़कर चारा लाती हैंए जिससे ऐसे हादसों का खतरा बना रहता है।