#हादसा

January 20, 2026

हिमाचल : टूट गई दो सगे भाईयों की जोड़ी, माता के मंदिर जाते खाई में गिरी पिकअप; पसरा मातम

पिकअप में सवार होकर मंदिर जा रहे थे दोनों भाई हो गया हा*दसा

शेयर करें:

chamba road Accident

चंबा। हिमाचल प्रदेश में साल 2026 की शुरूआत हादसों के साथ हुई है। जनवरी का महीना प्रदेश के लिए अब तक बेहद मनहूस साबित हो रहा है। पहली जनवरी से लेकर अब तक केवल सड़क हादसों में 100 के करीब लोगों की मौत होना माना जा रहा है।  हर नया दिन किसी न किसी परिवार के लिए कभी न भरने वाला जख्म छोड़ रहा है। ताजा मामला चंबा जिले से सामने आया है, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो सगे भाइयों की जोड़ी को हमेशा के लिए तोड़ दिया। बड़ी बात यह है कि दोनों ही सगे भाई एक धार्मिक यात्रा के लिए घर से निकले थे।

चंबा-जांजू मार्ग पर हुआ हादसा

हिमाचल के चंबा जिला में हुए इस हादसे ने दो सगे भाईयों की जोड़ी को तोड़ दिया। हादसे में एक पिकअप वाहन सड़क से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। यह हादसा चंबा जिला के चंबा चांजू मार्ग पर कलपरेई के पास हुआ है। हादसे के समय पिकअप में दो सगे भाई सवार थे। जिसमें एक भाई की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे ने परिवार को कभी ना भरने वाले जख्म दे दिए।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के बागवानों ने राज्यपाल को सेबों से तौला: जानिये क्यों किया गया ऐसा..

माता के दर्शन को निकले थे भाई

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुकेश कुमार और थान सिंह निवासी गांव जखला पिकअप वाहन में सवार होकर चांजू माता मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे। परिवार को क्या पता था कि यह धार्मिक यात्रा उनके जीवन की सबसे दर्दनाक याद बन जाएगी। कलपरेई के पास पहुंचते ही पिकअप अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।

यह भी पढ़ें : विश्व भर में चमका हिमाचल- सबसे बड़ा फार्मा हब बनकर उभरा, दुनिया को दे रहा हर तरह की दवा

हादसे में दोनों भाई हुए घायल

पिकअप के खाई में गिरते ही दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन को गिरता देख आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की गई। लेकिन हादसा इतना भीषण था और दोनों भाई इतने घायल हो गए थे कि अस्पताल ले जाते समय एक भाई ने प्राण त्याग दिए।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बेटे की फोन पर हुई बहस, कमरे में उठाया गलत कदम- लड़की की गिरफ्तारी पर अड़ा परिवार

बताया जा रहा है कि थान सिंह ने अस्पताल जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि मुकेश कुमार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। मुकेश कुमार की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे ने परिवार की खुशियों को छीन लिया है। घर से निकलने के कुछ ही देर बार परिवार को इस हादसे की खबर मिली। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की गहन जांच की जा रही है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि हिमाचल की सड़कों पर सावधानी से वाहन चलाएं, ताकि हादसों से बचा जा सके। 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख