राजनीति

#हादसा

July 21, 2025

हिमाचल: बुआ के घर आया 20 साल का युवक खड्ड में बहा; काफी दूर मिली देह; पसरा मातम

परिवार ने खो दिया 20 साल का जवान बेटा

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Solan Youth news

मंडी। हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर कहर बरपा दिया है। मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल में एक दर्दनाक हादसे में 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक युवक रोहित अपनी बुआ के घर मंडी जिला के सुंदरनगर के देवही गांव में आया था। रविवार देर रात भारी बारिश के बीच वह किसी कारणवश देहवी खड्ड के समीप पहुंचा, जहां तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया।

पुलिस ने कब्जे में लिया शव

स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों की मदद से उसकी तलाश शुरू की गई और घंटों की मशक्कत के बाद सोमवार को उसका शव रतोग पुल के पास बरामद हुआ। रोहित मूल रूप से गांव जंद्रेडू, लुहनू का निवासी था और कुछ दिन पहले ही अपनी बुआ के घर आया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामला दर्ज कर लिया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में तबाही के बीच एक और दुखद खबर: दो मासूम बच्चे पानी में डूब गए

परिवार ने खो दिया जवान बेटा

युवक की मौत से उसके घर में मातम पसर गया है। परिवार को यकीन ही नहीं हो रहा है कि उनका जवान बेटा अब इस दुनिया में नही है। बता दें कि हिमाचल में भारी प्राकृतिक आपदा ने एक बार फिर जमकर कहर बरपाया है। चंबा जिला में बादल फटने से एक घर पूरी तरह से मलबे में दफन हो गया। जिसमें परिवार की बेटी और दामाद की दर्दनाक मौत हो गई। इस बेटी की शादी महज पांच माह पहले ही हुई थी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल शर्मसार: मंदिर में महिला श्रद्धालु से पुजारी ने की नीचता, बहाने से कमरे में बुलाया था

 

बता दें कि मंडी जिला के पंडोह डैम से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। सोमवार सुबह ब्यास नदी में पानी का बहाव अचानक तेज़ हो गया, जिसके चलते डैम में जलस्तर 2920 फीट तक पहुंच गया। हालांकि यह स्तर खतरे की सीमा 2941 फीट से नीचे है, फिर भी एहतियात के तौर पर BBMB ने पंडोह डैम के सारे गेट खुलवा दिए है।

 

पांचों गेट खोले, 42,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया

 

जानकारी के अनुसार, पंडोह डैम के पांचों गेट खोल दिए हैं और लगभग 42,000 क्यूसेक पानी ब्यास नदी में छोड़ा गया है।बग्गी सुरंग से फिलहाल लगभग 2000 क्यूसेक पानी डैहर पावर हाउस की ओर भेजा जा रहा है ताकि विद्युत उत्पादन जारी रह सके। हालांकि सुरंग में सिल्ट की मात्रा अधिक पाई गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जैसे ही सिल्ट स्तर खतरनाक सीमा को पार करेगा, सुरंग को तत्काल बंद कर दिया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : एक साथ उठी पिता-पुत्र की अर्थी, इकलौते बेटे की शादी का सपना रह गया अधूरा- बहनें और मां बेसुध

 

प्रशासन ने जारी की चेतावनी

 

BBMB पंडोह के अधिशाषी अभियंता चंद्रमणि शर्मा ने जानकारी दी कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और घबराने की जरूरत नहीं है। जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है। किसी भी आपातकालीन परिस्थिति से निपटने के लिए टीमें पूरी तरह से अलर्ट पर हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट के बीच हवाई सेवाएं ठप : 142 सड़कें बंद, 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

 

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

 

प्रशासन और बीबीएमबी ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और नदी-नालों के किनारे न जाएं। बारिश का दौर जारी है, इसलिए सतर्कता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। अधिकारियों ने कहा है कि मौसम और जलस्तर से जुड़ी हर अपडेट पर नजर रखी जा रही है और ज़रूरत पड़ने पर समय रहते अलर्ट जारी किया जाएगा।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख