#यूटिलिटी
April 22, 2025
फिर लौट आया कोरोना वायरस... कोविड ने छीन ली महिला की सांसें, दो लोग मिले पॉजिटिव
बुजुर्ग महिला और युवक निकले कोरोना पॉजिटिव
शेयर करें:

इंदौर /शिमला। कोरोना का नाम सुनते ही लोगों में दहशत का माहौल बन जाता है। वहीं लोगों को लॉकडाउन के वो दिन याद आ जाते हैं। जिनमें लोग अपने आसपड़ोस के लोगों से भी दूर हो जाते थे। हिमाचल प्रदेश सहित देश दुनिया में कोरोना वायरस ने भयंकर तबाही मचाई थी। कोरोना वायरस ने लाखों लोगों की जिंदगी छीन ली थी। हालांकि 2022 में कोरोना वायरस लगभग पूरी तरह से खत्म हो गया था। लेकिन अब तीन साल बाद एक बार फिर कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है। कोरोना वायरस से एक महिला की मौत हो गई है। वहीं एक अन्य युवक अस्पताल में भर्ती है।
कोरोना वायरस की यह दस्तक मध्य प्रदेश के इंदौर में हुई है। इंदौर के एक निजी अस्पताल में महिला की कोरोना वायरस से मौत हो गई है। कोरोना से महिला की मौत के बाद हर तरफ हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग से लेकर प्रशासन भी महिला की मौत के बाद अलर्ट मोड़ में आ गया। महिला के अलावा एक युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: नेशनल हेराल्ड केस को कांग्रेस के खिलाफ राजनीतिक हथियार बना रही है भाजपा
दरअसल महिला पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल में भर्ती हुई थी। महिला का किडनी से संबंधित बीमारी का उपचार किया जा रहा था। इसी बीच महिला का कोरोना टेस्ट किया गया। जिसमें महिला पॉजिटिव पाई गई। इसी बीच बीते रोज सोमवार को महिला की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। महिला की मौत से अस्पताल में हड़कंप मच गया। महिला के अलावा दो अन्य कोरोना पॉजिटिव मरीज भी सामने आए हैं।
दोनों ही कोरोना मरीज इंदौर में संक्रमित पाए गए हैं। इनमें एक युवक है जबकि, दूसरी बुजुर्ग महिला है। दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। दोनों को अलग.अलग बीमारियां हैं। इनमें से एक कोरोना पॉजिटिव महिला जो कई अन्य बीमारियों से ग्रसित थी। उसकी इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। जबकि युवक का इलाज चल रहा है। युवक मूल रूप से देवास का रहने वाला है। कोविड पॉजिटिव युवक को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में गुंडागर्दी- रातभर रस्सियों से बांधा शख्स, पत्नी को धमका कर मांगी फिरौती- जानें पूरा मामला
एक साथ दो लोगों के करोनो पॉजिटिव पाए जाने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। इंदौर के मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी ने देवास स्वास्थ्य विभाग को इस बारे में जानकारी भेज कर मरीजों की कांट्रैक्ट ट्रेसिंग के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग युवक के परिवार के लोगों के सैंपल लेगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल कांग्रेस की मीटिंग आज: सभी पदाधिकारियों को बुलाया, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
बता दें कि हालांकि यह मामला मध्य प्रदेश के इंदौर का है, और इसका हिमाचल से कोई लेना देना नहीं है। लेकिन अगर दोनों मरीजों में से कोई भी पिछले दिनों हिमाचल में आया होगा, या यहां रहा होगा तो फिर हिमाचल में भी इस बीमारी के फैलने की आशंका बढ़ जाएगी। अब देखना यह है कि इन दोनों मरीजों की कांट्रैक्ट ट्रेसिंग में क्या कुछ सामने निकल कर आता है।