राजनीति

#राजनीति

April 22, 2025

हिमाचल: नेशनल हेराल्ड केस को कांग्रेस के खिलाफ राजनीतिक हथियार बना रही है भाजपा 

राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत का केंद्र पर निशाना 

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Ashok gahlot himachal

शिमला। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने मंगलवार को शिमला स्थित कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में नेशनल हेराल्ड मामले पर सफाई पेश की। उन्होंने कहा कि यह मामला 9 साल से पेंडिंग था। लेकिन भाजपा ने इसे कांग्रेस को निशाना बनाने के लिए राजनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल किया।

ईडी का उपयोग दबाव बनाने के लिए

गहलोत ने दावा किया कि यंग इंडिया से कांग्रेस के किसी नेता को कोई व्यक्तिगत लाभ नहीं हुआ। सारी संपत्तियों पहले की ही तरह AJL के पास ही हैं। गहलोत ने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार विपक्षी नेताओं के साथ दुश्मन की तरह पेश आ रही है और ईडी जैसी जांच एजेंसी का इस्तेमाल विपक्ष पर दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में गुंडागर्दी- रातभर रस्सियों से बांधा शख्स, पत्नी को धमका कर मांगी फिरौती- जानें पूरा मामला

विपक्ष को डराना चाहती है भाजपा

गहलोत ने भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 35 साल से गांधी परिवार का कोई भी सदस्य किसी पद पर नहीं रहा, फिर भी उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी खुद कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते हैं। यह देश की लोकतंत्र की ओर नहीं, बल्कि एकतंत्र की ओर ले जाने वाला है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल कांग्रेस की मीटिंग आज: सभी पदाधिकारियों को बुलाया, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

 

अशोक गहलोत ने कहा कि ईडी के जरिए 98 फीसदी मामले विपक्षी नेताओं पर दर्ज किए गए हैं, जबकि उनमें से केवल 8 फीसदी नेताओं को ही सजा मिल पाई है। भाजपा ईडी की रेड पड़वाकर विपक्षी नेताओं को डराना चाहती है। जो इससे डरकर भाजपा के खेमे में चला जाए, वह वॉशिंग मशीन में धुलकर सारे काले कारनामों से बेदाग होकर निकलता है। उसके खिलाफ सारे केस खत्म हो जाते हैं। गहलोत ने महाराष्ट्र चुनाव में गड़बड़ी, संसद में राहुल गांधी के उठाए सवालों और विपक्ष को दबाने की कोशिशों पर भी चिंता जताई।

 

यह भी पढ़ें :  हिमाचल: 16 साल बाद जिंदा लौटा फौजी जवान, पत्नी ने रची थी साजिश- यहां जानिए घर वापसी की कहानी

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख