#यूटिलिटी

April 27, 2025

सरकारी खर्च पर रिज में लगेगी वीरभद्र सिंह की प्रतिमा, CM सुक्खू ने प्रतिभा सिंह को लिखा पत्र 

राज्य के विकास में योगदान को किया याद 

शेयर करें:

Statue of Virbhadra Singh

शिमला। शिमला के रिज मैदान पर हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम दिवंगत वीरभद्र सिंह की प्रतिमा लगाने का पूरा खर्च अब राज्य सरकार उठाएगी। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इसकी इच्छा जताते हुए राज्य कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह को एक चिट्ठी लिखी है।

मेंटेनेंस भी सरकार के जिम्मे

इसमें कहा गया है कि राज्य सरकार ने दिवंगत वीरभद्र सिंह की भव्य प्रतिमा रिज मैदान पर स्थापित करने का फैसला किया है। इसका सारा खर्च सरकार खुद उठाएगी। साथ ही रखरखाव की जिम्मेदारी भी लेगी। सीएम ने प्रतिभा सिंह को लिखे पत्र में हिमाचल प्रदेश के विकास में स्व. वीरभद्र सिंह के योगदान को याद किया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल ने खोया भारत मां का एक और लाल, 6 माह पहले दूसरी बार बना था पिता

 

वीरभद्र सिंह 6 बार हिमाचल प्रदेश के सीएम रहे। सीएम सुक्खू ने लिखा है कि आम जनता से उनके अटूट जुड़ाव का ही यह नतीजा है कि उन्हें हिमाचल के लोगों से विश्वास और प्रेम मिला। सीएम ने कहा कि स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा को स्थापित करना उनके प्रति हमारे सम्मान और श्रद्धा का प्रतीक होगा। 

 

यह भी पढ़ें : सिंधु जल संधि रद्द होने के बाद अब पाकिस्तान पर हिमाचल फोड़ेगा ये वॉटर बम, बना धांसू प्लान

प्रतिमा को लेकर उठा था विवाद

वीरभद्र सिंह की प्रतिमा को पहले शिमला के रिज मैदान पर लगाने का फैसला लिया गया था। फिर वीरभद्र सिंह की पहली जयंती पर प्रतिमा को स्थापित करने की तैयारी भी की गई। लेकिन बाद में प्रतिमा की जगह को लेकर इस कदर विवाद उठा कि प्रतिमा की स्थापना कुमारसैन में की गई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में प्रशासनिक भूचाल: 17 IAS बदले, किरण भड़ाना लाहौल; प्रियंका वर्मा बनीं DC सिरमौर

 

इसके बाद रिज पर प्रतिमा स्थापित करने की अनुमति मिली और वीरभद्र फाउंडेशन की नींव रखी गई। वीरभद्र सिंह के बेटे और पीडब्लूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने हाल में फाउंडेशन के सदस्यों से प्रतिमा स्थापना में योगदान करने की अपील करते हुए क्यूआर कोड भी जारी किया था।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख