राजनीति

#विविध

April 27, 2025

हिमाचल ने खोया भारत मां का एक और लाल, 6 माह पहले दूसरी बार बना था पिता

छह दिन पहले ही छुट्टी पर आया था घर, तीन साल और छह माह की हैं दो बेटियां

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Una-Jawan-martyred

ऊना। हिमाचल प्रदेश ने आज अपना एक और वीर जवान खो दिया है। यह जवान हिमाचल के ऊना जिला के संतोषगढ़ के जवान की मौत लेह.लद्दाख में ड्यूटी के दौरान हुई थी। जवान की मौत की खबर जैसे ही उसके घर पर पहुंची तो घर सहित पूरे गांव में मातम पसर गया। बड़ी बात यह है कि यह जवान अभी छह माह पहले ही अपनी दूसरी बेटी का पिता बना था। 

छह दिन पहले ही छुट्टी पर आया था घर

मिली जानकारी के अनुसार संतोषगढ़ विधानसभा क्षेत्र के मलूकपुर गांव के जवान 32 वर्षीय परमजीत सिंह पम्मा पुत्र बलवीर सिंह भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनकी पोस्टिंग लेह.लद्दाख में थी। परमजीत सिंह पम्मा करीब छह दिन सोमवार को ही छुट्टी पर घर आए थे। इसी बीच बीते रोज शनिवार को अचानक से परमजीत के सीने में दर्द होने लगा।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में प्रशासनिक भूचाल: 17 IAS बदले, किरण भड़ाना लाहौल; प्रियंका वर्मा बनीं DC सिरमौर

 

तबीयत बिगड़ते देख परिजन जवान को निजी अस्पताल ले गए। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने जवान परमजीत को मृत घोषित कर दिया। परमजीत की मौत की खबर से पूरे गांव में मातम पसर गया। आज रविवार को परमजीत का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 

 

यह भी पढ़ें : सिंधु जल संधि रद्द होने के बाद अब पाकिस्तान पर हिमाचल फोड़ेगा ये वॉटर बम, बना धांसू प्लान

सैन्य सम्मान से किया अंतिम संस्कार

जवान परमजीत की रैजीमैंट की ओर से आए कैप्टन राजकुमार व सेना की टुकड़ी ने राजकीय सम्मान के साथ सैनिक परमजीत का अंतिम संस्कार करवाया। इस दौरान जवान को अंतिम विदाई देने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। प्रशासन की तरफ से भी डीएसपी उमेश्वर राणा, एएसआई राकेश कुमार व हरदेश कुमार सैनिक को श्रद्धांजलि देने के लिए उपस्थित हुए। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल पढ़ने भेजा था बेटा, परिजनों को मिली बुरी खबर; मची चीख-पुकार

पत्नी की गोद में छोड़ गया दो मासूम बेटियां

बताया जा रहा है कि परमजीत सिंह पम्मा भारतीय सेना की सिख रैजीमैंट की 63 कवलरी आर्म्ड में जम्मू.कश्मीर राज्य के लेह-लद्दाख क्षेत्र में तैनात थे। जवान परमजीत के घर में उसकी पत्नी मनदीप कौर के अलावा तीन साल की बेटी सुखमन प्रीत कौर और छह माह की बेटी है। जवान की मौत से उसकी पत्नी को गहरा सदमा लगा है। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख