राजनीति

#यूटिलिटी

April 27, 2025

हिमाचल में प्रशासनिक भूचाल: 17 IAS बदले, किरण भड़ाना लाहौल; प्रियंका वर्मा बनीं DC सिरमौर

आबिद हुसैन होंगे HPPCL के नए एमडी

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal Govt IAS Transfer

शिमला। हिमाचल प्रदेश में रविवार का दिन प्रशासनिक भूचाल का रहा। सुक्खू सरकार ने 17 आईएएस का एकमुश्त तबादला आदेश जारी कर दिया। कार्मिक मंत्रालय की अधिसूचना में लाहौल स्पीति, सिरमौर और बिलासपुर के डीसी बदले गए हैं। 2014 बैच के आईएएस डॉ. निपुण जिंदल को डिजिटल टेक्नोलॉजी एंड गवर्नेंस का डायरेक्टर बनाया गया है। वे HRTC के एमडी का काम भी देखेंगे।

किरण भड़ाना को लाहौल-स्पीति की कमान

राहुल कुमार अब बिलासपुर के डीसी होंगे। इससे पहले वे लाहौल-स्पीति के डीसी थे। बिलासपुर के डीसी आबिद हुसैन को HPPCL का एमडी बनाया गया है। अभी तक इस पद का एडीशनल चार्ज राकेश कुमार प्रजापति पर था। किरण भड़ाना को पहली बार लाहौल-स्पीति जिले की कमान सौंपी गई है। नेशनल हेल्थ मिशन की निदेशक प्रियंका वर्मा अब सिरमौर की नई डीसी होंगी। उन्हें भी पहली बार डीसी बनाया गया है।

 

यह भी पढ़ें : सिंधु जल संधि रद्द होने के बाद अब पाकिस्तान पर हिमाचल फोड़ेगा ये वॉटर बम, बना धांसू प्लान

सुमित खिमटा को नई जिम्मेदारी

2015 बैच की आईएएस रीमा कश्यप अब भाषा व संस्कृति विभाग की डायरेक्टर होंगी। वे अकादमी ऑफ आर्ट एंड कल्चर की सचिव का काम भी देखेंगी। सिरमौर के डीसी रहे सुमित खिमटा को एससी, ओबीसी और अल्पसंख्यक सशक्तिकरण विभाग का निदेशक बनाया गया है।

 

धर्मशाला नगर निगम के कमिश्नर और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के सीईओ-कम-एमडी जफर इकबाल को केसीसी बैंक धर्मशाला का एमडी लगाया गया है। धर्मशाला नगर निगम की नई आयुक्त अब रितिका होंगी। वे स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी भी संभालेंगी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पढ़ने भेजा था बेटा, परिजनों को मिली बुरी खबर; मची चीख-पुकार

विजय वर्धन HPBOSE के नए सचिव

ओमकांत ठाकुर अब एडीसी बिलासपुर और अभिषेक कुमार गर्ग एडीसी मंडी के रूप में तैनात होंगे। विजय वर्धन को सचिव हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला, रुपिंदर कौर को एसडीएम मंडी और राजदीप सिंह को एसडीएम बिलासपुर लगाया गया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पाकिस्तान से जंग लड़ने के बहाने डॉक्टर को आया ठगों का फोन, दिया 50-50 का ऑफर 

 

2014 बैच के आईएएस रोहित जमवाल को निदेशक आयुष बनाया गया है। वे पहले पब्लिक फाइनेंस और पब्लिक इंटरप्राइजेज विभाग में विशेष सचिव (वित्त) और ट्रेजरी, लॉटरी और एचपी फाइनेंशियल कॉरपोरेशन के निदेशक थे। शिमला डिवीजन के सैटलमेंट अधिकारी प्रदीप कुमार ठाकुर को नेशनल हेल्थ मिशन का मिशन डायरेक्टर बनाया गया है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख