#यूटिलिटी
April 23, 2025
हिमाचल: कड़ी धूप में स्कूल ने करवाई इतनी लंबी प्रार्थना कि बेहोश हो गया स्टूडेंट, भड़के पिता
खुले मैदान में कराया था प्रेयर
शेयर करें:

नाहन। नाहन के कार्मेल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को तेज गर्मी के बीच खुले मैदान में करवाई गई लंबी प्रार्थना सभा के दौरान 9वीं का एक स्टूडेंट बेहोश हो गया। इससे भड़के छात्र के पिता स्कूल के प्रिंसिपल को चिट्टी लिखकर दोबारा ऐसा न करने की हिदायत दी है।
स्कूल प्रशासन ने इस घटना को लेकर अभी चुप्पी साध रखी है। बेहोश हुए छात्र का नाम कृष्ण भारद्वाज है। इस घटना ने स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अन्य अभिभावकों को भी चिंता में डाल दिया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में ठंडी हवा खा रहा था 13 मामलों में वांटेड डाकू, 35 हजार था इनाम; पुलिस ने धरा
प्रिंसिपल को लिखे पत्र में कृष्ण के पिता अमर भारद्वाज ने कहा है कि भीषण गर्मी को देखते हुए इस तरह की प्रार्थना सभा को स्कूल को खुले मैदान की जगह किसी छायादार स्थान में कराना चाहिए। उन्होंने बताया कि कृष्ण के अलावा कई अन्य छात्रों को भी गर्मी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा है। इस तरह की स्थिति से स्कूल के बाकी बच्चों की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है और यह उनके लिए खतरनाक साबित हो सकती है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: खड्ड में दोस्तों संग नहाने उतरा 22 वर्षीय युवक डूबा, 12 घंटे बाद मिली देह
कृष्ण के पिता ने पत्र में कहा कि “अनुशासन और आध्यात्मिक शिक्षा की महत्ता को समझते हुए भी हम यह नहीं नजरअंदाज कर सकते कि मौजूदा गर्मी में बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए।” उन्होंने स्कूल प्रशासन से उम्मीद जताई है कि उनकी इस हिदायत पर तुरंत अमल किया जाएगा, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची लड़की निकली गर्भवती, 18 से भी कम है उम्र
स्कूल में पढ़ने वाले बाकी बच्चों के पैरेंट्स का कहना है कि अगर स्कूल प्रबंधन ने गर्मी के मौसम में खुले मैदान में प्रार्थना कराना नहीं रोका तो वे मिलकर स्कूल के खिलाफ आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। कृष्ण के पिता अमर भारद्वाज ने कहा कि इस मुद्दे को जन चेतना के रूप में उठाया जाना चाहिए, ताकि सभी स्कूलों में छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।