राजनीति

#अपराध

April 23, 2025

हिमाचल: खड्ड में दोस्तों संग नहाने उतरा 22 वर्षीय युवक डूबा, 12 घंटे बाद मिली देह

पंजाब से हिमाचल घूमने आए थे तीन दोस्त

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Kangra Punjab Youth

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में गर्मी का मौसम शुरू होते ही प्रदेश की खड्डों और नदियों में डूबने वालों की संख्या बढ़ जाएगी। इनमें अधिकतर लोग बाहरी राज्यों के होते हैं। बाहरी राज्यों से हिमाचल घूमने आने वाले यह पर्यटक यहां की नदियों को देख कर उसमें नहाने उतर जाते हैं और पानी की गहराई का अंदाजा ना होने के चलते डूब जाते हैं। ऐसा ही एक हादसा आज बीते रोज मंगलवार को कांगड़ा जिला में भी हुआ है।

कांगड़ा की बनेर खड्ड में डूबा युवक

दरअसल कांगड़ा जिला के पुलिस थाना नगरोटा बगवां के तहत पड़ती बनेर खड्ड में एक युवक की डूबने से मौत हो गई है। युवक अपने दोस्तों के साथ खड्ड में नहाने उतरा था। युवक तो तैरना नहीं आता था। बावजूद इसके युवक गहरे पानी में चला गया और उसकी डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आगामी जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: स्विमिंग पूल में नहाने उतरा था 19 वर्षीय अंकुश- नहीं आता था तैरना- सिक्योरिटी गार्ड पिता सदमे में


बताया जा रहा है कि मृतक युवक पंजाब का रहने वाला था। वह अपने दो अन्य दोस्तों के साथ मंगलवार को कांगड़ा पहुंचा था। यहां पर घूमने के बाद वह जब तीनों युवक मंगलवार देर शाम को बनेर खड्ड के पास पहुंचे तो बहते पानी को देख कर नहाने उतर गए। इसी दौरान एक युवक नहाते हुए डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव की तलाश शुरू की। 

गोताखोरों की टीम ने ढूंढा शव

पुलिस देर रात तक डूबे युवक की तलाश करती रही, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। आज बुधवार को पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाा। गोताखोरों ने आज सुबह पानी में उतर कर डूबे युवक की तलाश शुरू की। कुछ ही देर बाद गोताखोरों ने शव को खोज निकला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: 5 माह पहले डोली में आई नवविवाहिता की उठी अर्थी, फौजी परिवार पर लगे संगीन आरोप

लुधियाना का था युवक

मृतक युवक की पहचान 22 वर्षीय कमल निवासी लुधियाना पंजाब के रूप में हुई है। घटना की जानकारी उसके परिजनों को भी दी गई है। वहीं पुलिस ने परिजनों के आने पर शव पोस्टमार्टम के बाद उन्हें सौप दिया है। वहीं आगामी जांच की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें : शिमला पुलिस की बेदर्दी: IGMC से डिस्चार्ज करवाकर बेसहारा छोड़ दिया दृष्टिबाधित

सोलन में 19 वर्षीय युवक डूबा

बता दें कि सोलन जिला में भी एक 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई है। युवक अंकुश स्विमिंग पूल में नहाने उतरा था। लेकिन उसे तैरना नहीं आता था, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। मृतक युवक अंकुश मूलतः उत्तर प्रदेश के जिला नवादा की मिर्जापुर नवादा तहसील का रहने वाला था। इन दिनों वह अपने पिता के साथ हिमाचल प्रदेश के खरूणी क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था। उसके पिता अनंत कुमार एक निजी उद्योग में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख