#अपराध

April 23, 2025

हिमाचल : पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची लड़की निकली गर्भवती, 18 से भी कम है उम्र

पीड़िता बोली- युवक ने बहला फुसला कर बनाए थे संबंध

शेयर करें:

Himachal Chamba Churah girl

चंबा। हिमाचल प्रदेश की भोली भाली लड़कियों को आए दिन शातिर अपने झूठे प्यार के जाल में फांस कर उनकी अस्मत के साथ खेल रहे हैं। लड़कियों से कई तरह के झूठे वादे कर कई शातिर युवक उनकी जिंदगी से खिलवाड़ करते हैं और फिर उन्हें छोड़ देते हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला से सामने आया है। यहां एक 18 साल से भी कम उम्र की एक लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

पेट दर्द होने पर हुआ खुलासा

मामला हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला के चुराह से सामने आया है। मामले का खुलासा तब हुआ, जब लड़की के पेट में दर्द होने लगा। पेट दर्द की शिकायत पर परिजन उसे उपचार के लिए नागारिक अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने जब लड़की की जांच की तो पता चला कि लड़की गर्भवती है। चिकित्सकों ने जब इसकी जानकारी लड़की के परिजनों को दी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में ठंडी हवा खा रहा था 13 मामलों में वांटेड डाकू, 35 हजार था इनाम; पुलिस ने धरा

18 साल से भी कम है लड़की की उम्र

अस्पताल में डॉक्टरों ने लड़की की उम्र और वैवाहिक स्थिति की जानकारी जुटाई तो पता चला कि लड़की की उम्र 18 साल से भी कम है। जिस पर अस्पताल प्रशासन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। वहीं जब परिजनों ने लड़की से इस बारे में पूछा तो लड़की ने बताया कि एक युवक ने उसे बहला फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं आरोपी ने इसके बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: खड्ड में दोस्तों संग नहाने उतरा 22 वर्षीय युवक डूबा, 12 घंटे बाद मिली देह

पुलिस ने अरेस्ट किया युवक 

युवक की धमकी से लड़की डर गई थी। ऐसे में उसने इसके बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। बेटी की बात सुनने के बाद परिजनों ने तुरंत ही पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई। वहीं पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू की और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया है।

 

यह भी पढ़ें : शिमला पुलिस की बेदर्दी: IGMC से डिस्चार्ज करवाकर बेसहारा छोड़ दिया दृष्टिबाधित

 

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख