#यूटिलिटी

July 21, 2025

हिमाचलवासी ध्यान दें: ये उपाय करेंगे तो आपके घर में कभी नहीं आएंगे सांप-बिच्छू

घर की दरारें बढ़ा सकती हैं मुश्किल

शेयर करें:

snake and scorpion

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बरसात थमने का नाम नहीं ले रही। ऐसे में जहरीले जीव जैसे सांप, बिच्छू अपने बिल से निकलकर आसपास के घरों में घुसने लगते हैं। जब ये जानवर घरों के आसपास या घरों के अंदर दिखने लगें तो डर लगना स्वभाविक है। इस स्थिति में हम आपको ये तो नहीं बता सकते कि बारिश कब थमेगी लेकिन बरसात में निकलने वाले कीड़ों से कैसे बचना है, ये हम आपको जरूर बता सकते हैं। पूरी जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़े।

 

सबसे पहले कुछ घरेलू उपायों के बारे में जानते हैं जिससे आप सांप और बिच्छू जैसे जानवरों को दूर रख सकते हैं।

 

1. नीम का तेल और लहसुन
नीम का तेल और लहसुन का पेस्ट बनाकर घर के कोनों में छिड़कें। इससे सांप और बिच्छू दूर रहेंगे।


2. धुआं और कपूर
घर के कोनों में कपूर जलाएं, क्योंकि इसकी गंध इन जीवों को भगाती है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में तबाही के बीच एक और दुखद खबर: दो मासूम बच्चे पानी में डूब गए

 

घरेलू उपायों के अलावा आप रासायनिक कीटनाशक का भी प्रयोग कर सकते हैं। ध्यान रहे कि विशेषज्ञ की सलाह पर ही सुरक्षित कीटनाशकों का उपयोग करें।

जीवों को दूर रखने के लिए आप कुछ जरूरी कदम भी उठा सकते हैं जो इस प्रकार हैं:


1. घर की दीवारों, दरवाजों, खिड़कियों की दरारों को बंद करें।  
2. खिड़कियों और वेंटिलेशन पाइप पर बारीक जाली लगाएं।
3. दरवाजों के नीचे रबर स्ट्रिप लगाएं।
4. नियमित रूप से घास और झाड़ी काटें।
5. कचरे को ढककर रखें और नियमित रूप से हटाएं।  
6. बारिश का पानी घर के आसपास जमा ना होने दें।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में फिर फटा बादल : मकान, पुल और सड़कें बहीं, पति-पत्नी मलबे में दफन

 

जागरूकता है सबसे बड़ा हथियार 


1. बच्चों को इन जीवों के खतरों के बारे में बताएं।
2. रात में बाहर निकलते समय टॉर्च का उपयोग करें। 
3. अगर सांप या बिच्छू दिखे, तो विशेषज्ञ या प्रशासन से संपर्क करें। 

 

अगर आप इन सारी चीजों का ध्यान रखते हैं जो आप खुद को खतरे से दूर रखतें है। ध्यान रखें कि बारिश में खुद को, अपने परिवार को सुरक्षित रखना जरूरी है। इन समाधानों को अपनाकर आप अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहे हैं।

 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें। 

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख