#यूटिलिटी

December 7, 2025

हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार, कई शहरों में घने कोहरे की चेतावनी, जानें 7 दिन के हाल

माइनस में पहुंचा कई शहरों का तापमान, जमने लगीं झीलें

शेयर करें:

Himachal weather

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदलना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार प्रदेश में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। हालांकि प्रदेश भर से बारिश होने की कोई खबर अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन पहाड़ों पर गिरती बर्फ के चलते प्रदेश ठंड के आगोश में समाने लगा है, साथ ही मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है।

प्रदेश में बढ़ रही कड़ाके की ठंड 

कड़ाके की ठंड के बीच हिमाचल में बीते शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह से ही प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में घने बादल छाए रहे, जबकि तेज हवाओं ने ठंडक और बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आज रविवार को प्रदेश के मध्यम और ऊँचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : IGMC के डॉक्टरों का कमाल : मरीज को दिया नया जीवन, लीवर-किडनी से निकाला 3KG का ट्यूमर

इन जिलों में छा रहा कोहरा

प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में रात और सुबह का तापमान लगातार नीचे बना हुआ है। उच्च इलाकों में पानी जमने लगा है, जिससे सतह पर फिसलन बढ़ सकती है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी में घना और मध्यम कोहरा छाने की संभावना जताई गई है।  

मौसम विभाग ने जताई बर्फबारी की आशंका

जिससे सड़क यातायात प्रभावित हो सकता है और दृश्यता कम हो सकती है। वहीं, मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार से अगले सात दिन तक अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। साथ ही मौसम विभाग ने ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी की आशंका जताई जा रही है 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के युवाओं को चढ़ा विदेशी सिगरेट का चस्का- पकड़े गए कई पैकेट, मिली ऐसी सजा

मनाली-लेह मार्ग पर जाने कब से सड़क बंद 

कुल्लू और लाहौल घाटी में बीते शुक्रवार और शनिवार को आसमान में बादल छाए रहे। हालांकि, रविवार को मौसम साफ हो गया और पूरे दिन धूप निकली रही। मनाली-लेह सड़क पर वाहन अभी आज 7 दिसंबर तक चल सकेंगे। इसके बाद यह रास्ता सुरक्षा एवं प्रशासनिक कारणों से बंद कर दिया जाएगा।

जाने कहां कितना तापमान

⦁    शिमला में न्यूनतम तापमान 8.6 °C
⦁    सुंदरनगर 2.0 °C
⦁    भुंतर 1.5 °C
⦁    कल्पा -0.6 °C
⦁    धर्मशाला 6.0 °C
⦁    ऊना 5.9 °C
⦁    नाहन 10.3 °C
⦁    सोलन 3.0 °C
⦁    बिलासपुर 6.5°C
⦁    हमीरपुर 3.2 °C
⦁    कुकुमसेरी -5.6 °C
⦁    रिकांगपियो 2.1°C
⦁    ताबो में -4.4 °C दर्ज किया गया।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख