#यूटिलिटी

September 10, 2026

हिमाचल: न्यायिक हिरासत में कैदी की थम गईं सांसें, चोरी के मामले में पकड़ा था आरोपी; मचा हड़कंप

रात को चोरी के आरोपी की अचानक बिगड़ी तबीयतय अस्पताल पहुंचते से पहले थमी सांसें

शेयर करें:

Bilaspur Prison News

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में न्यायिक हिरासत में चल रहे एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया है। बिलासपुर जिले के जबली स्थित मुक्त कारागार में बंद 40 वर्षीय कैदी लखवीर सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। लखवीर सिंह चोरी के मामले में न्यायिक हिरासत में था और बीते 3 सितंबर से जेल में बंद था।

 

कैदी की हालत बिगड़ने पर जेल प्रशासन की ओर से उसे तत्काल उपचार के लिए एम्स कोठीपुरा पहुंचाया गया, लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। न्यायिक हिरासत में हुई मौत होने के कारण मामले को गंभीरता से लेते हुए अब न्यायिक जांच शुरू कर दी गई है।

चोरी के मामले में जेल पहुंचा था लखवीर

जानकारी के अनुसार मृतक लखवीर सिंह बिलासपुर जिले के बागठेडू का रहने वाला था। वह चोरी के मामले में न्यायिक हिरासत में चल रहा था। तीन सितंबर से वह जबली स्थित मुक्त कारागार में बंद था।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में सड़क किनारे मिली 32 वर्षीय युवक की देह, हाथ पर बना है अंग्रेजी में ‘Reena’ नाम का टैटू

 

बुधवार रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। जेल में मौजूद अधिकारियों को जैसे ही उसकी हालत खराब होने की जानकारी मिली, उसे उपचार के लिए एम्स कोठीपुरा ले जाया गया। हालांकि वहां पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कैदी की मौत की सूचना सामने आते ही पुलिस और जेल प्रशासन में भी हलचल बढ़ गई।

जेल में अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में नहीं बच सकी जान

पुलिस के मुताबिक बुधवार रात सदर थाना बिलासपुर को जबली मुक्त कारागार से सूचना मिली थी कि न्यायिक हिरासत में बंद एक कैदी की तबीयत अचानक खराब हो गई है।

इसके बाद लखवीर सिंह को अस्पताल ले जाया गया। उसे बचाने के लिए उपचार की प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसकी तबीयत अचानक क्यों बिगड़ी और उसकी मौत की वास्तविक वजह क्या रही। इसी कारण पुलिस ने मामले के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में भीषण हा*दसा: पुल की रेलिंग तोड़ ट्रक 200 फीट गहरी खाई में गिरा; मचा हड़कंप

न्यायिक हिरासत में मौत, शुरू हुई मजिस्ट्रियल जांच

मामला सामान्य मौत का न होकर न्यायिक हिरासत में हुई मौत से जुड़ा होने के कारण इसकी जांच प्रक्रिया भी अलग तरीके से आगे बढ़ाई जा रही है। कैदी की मौत की जानकारी मिलने के बाद सीजेएम बिलासपुर की ओर से मामले की न्यायिक जांच के निर्देश दिए गए। निर्देश मिलने के बाद न्यायिक जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मौके पर पहुंचकर जरूरी औपचारिकताएं पूरी कीं और घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई। अब जांच के दौरान जेल में कैदी की स्थिति, तबीयत बिगड़ने की परिस्थितियों और अस्पताल तक पहुंचाए जाने समेत विभिन्न पहलुओं को देखा जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें : कांग्रेस के गढ़ में BJP की बड़ी सेंध- 26 साल बाद शिमला ZP पर कब्जा, निर्दलीय ने बदली गेम

मेडिकल बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम

मौत के कारणों का पता लगाने के लिए मृतक के शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड की ओर से करवाया गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करवाई गई है। जांच एजेंसियां अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही हैं। इसके अलावा अन्य जांच रिपोर्ट और उपलब्ध तथ्यों को भी जांच का हिस्सा बनाया जा रहा है। इन रिपोर्टों के सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि कैदी की मौत किस वजह से हुई। फिलहाल किसी भी संभावित कारण को लेकर पुलिस की ओर से कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं दिया गया है।

 

यह भी पढ़ें : सीएम सुक्खू के 3 कद्दावर मंत्री, 7 MLA भी नहीं बचा पाए जिला परिषद की कुर्सी; कांग्रेस को झटका

मौत की वजह अभी बनी हुई है पहेली

न्यायिक हिरासत में कैदी की मौत के बाद सबसे बड़ा सवाल उसकी मौत की वजह को लेकर है। अचानक तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल पहुंचाए गए लखवीर सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, लेकिन उसकी मौत के पीछे वास्तविक कारण क्या था, यह अभी जांच का विषय है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम और अन्य रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्थिति साफ होगी। जांच पूरी होने से पहले मौत के कारणों को लेकर किसी तरह की अटकल लगाना उचित नहीं होगा।

यह भी पढ़ें- हिमाचल के ऐतिहासिक दशहरा उत्सव की तैयारियां शुरू, 347 देवी-देवताओं को भेजे निमंत्रण

एसपी बोले- रिपोर्ट आने के बाद साफ होगी तस्वीर

बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने कहा कि न्यायिक हिरासत में बंद कैदी की मौत हुई है और मामले में न्यायिक जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

अब पुलिस और न्यायिक जांच की रिपोर्ट पर सभी की नजरें टिकी हैं। खासतौर पर यह पता लगाया जा रहा है कि जेल में कैदी की तबीयत किन परिस्थितियों में बिगड़ी और अस्पताल पहुंचाने के बाद उसकी मौत कैसे हुई। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इस पूरे मामले की तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख