#यूटिलिटी

April 5, 2025

हिमाचल को मोदी सरकार ने दी राहत: प्राकृतिक आपदा की भरपाई को मंजूर किए करोड़ों रुपए

2024 की आपदाओं से हुए नुकसान की होगी भरपाई

शेयर करें:

Modi-Govt-relief-himachal

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पिछले साल बाढ़, बादल फटने, लैंडस्लाइड और चक्रवात के कारण हुए नुकसान की भरपाई के रूप में केंद्र सरकार ने राज्य को 136.22 करोड़ रुपए की मदद को मंजूरी दी है।

सालाना मदद से अलग मिली राशि

हिमाचल प्रदेश को यह मदद राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) और केंद्र शासित प्रदेश आपदा प्रतिक्रिया कोष (यूटीडीआरएफ) में हर साल दी जाने वाली मदद से अलग मंजूर की गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता वाली हाई पावर कमेटी ने इस मदद को मंजूरी दी है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल का बुरा हाल: उधार पर स्कूली बच्चों की किताबें छाप रहा है शिक्षा विभाग, जानें कितनी है देनदारी

सरकार के साथ खड़े

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि पीएम नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा से लड़ने के लिए राज्य सरकार और पीड़ितों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान केंद्र सरकार ने एसडीआरएफ के तहत 28 राज्यों को 20,264.40 करोड़ रुपये और एनडीआरएफ के तहत 19 राज्यों को 5,160.76 करोड़ रुपये जारी किए थे।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: ड्यूटी कर घर लौट रहा था होमगार्ड जवान, कार चालक ने कुचला दिया

हिमाचल को 1360 करोड़ का नुकसान

2024 में, हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान बाढ़, बादल फटने और भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं के कारण लगभग 1,360 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। ​राज्य में बादल फटने और फ्लैश फ्लड की 101 घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें 37 लोगों की मृत्यु हुई और 33 लोग लापता हुए। ​इसी तरह राज्य में भूस्खलन की 47 घटनाएं हुईं, जिनमें 28 लोगों की जान गई। ​

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार हुई मेहरबान: कैबिनेट से पहले ही भर्ती का ऐलान

 

बता दंे कि हिमाचल की कांग्रेस सरकार केंद्र पर आरोप लगाती रही है कि आपदा के समय केंद्र सरकार ने हिमाचल की मदद नहीं की। इतना ही नहीं हिमाचल को प्राकृतिक आपदा फंड के 10 हजार करोड़ की राशि भी अभी तक जारी नहीं की है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख