#यूटिलिटी

March 19, 2026

हिमाचल पर अगले 48 घंटे भारी! बारिश-बर्फबारी के साथ तबाही मचाएगा अंधड़; ऑरेंज अलर्ट जारी

रोहतांग समेत चोटियों पर बर्फबारी, मैदानी इलाकों में झमाझम हो रही बारिश

शेयर करें:

rain snowfall In himachal

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट लेकर जनजीवन को झकझोर कर रख दिया है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक तेज बारिशए बर्फबारी और अंधड़ का कहर जारी है। हालात ऐसे हैं कि कई जगहों पर रास्ते बाधित हो रहे हैं और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में भी भारी बारिश बर्फबारी के साथ तेज अंधड़ की चेतावनी दी है।

बारिश-बर्फबारी और अंधड़ से हालात बिगड़े

राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों जैसे लाहौल.स्पीति, कुल्लू और चंबा में लगातार बर्फबारी हो रही हैए जबकि शिमलाए कांगड़ा और मंडी समेत निचले क्षेत्रों में झमाझम बारिश के साथ तेज अंधड़ चल रहे हैं। रोहतांग दर्राए अटल टनल, बारालाचा और कुंजम जैसे क्षेत्रों में ताजा हिमपात हुआ है। वहीं मनाली, चंबा और अन्य इलाकों में भी बुधवार देर रात से बर्फबारी देखने को मिली। निचले क्षेत्रों में बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है

 

यह भी पढ़ें : कैबिनेट रैंक पर जयराम का तंज: सरकार ने चहेतों को पहले "पहनाए कोट", अब 'लंगोट' पहना दिए

अगले 48 घंटें और बिगड़ेंगे हालात

कई स्थानों पर ओलावृष्टि ने भी फसलों को नुकसान पहुंचाया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में अगले 48 घंटे के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार तेज हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैंए जबकि कुछ इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी के एक-दो स्पेल देखने को मिल सकते हैं। लोगों और पर्यटकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

सड़कों पर खतरा, आवाजाही प्रभावित

भारी बारिश और बर्फबारी के चलते कई इलाकों में सड़कें जोखिम भरी हो गई हैं। अटल टनल रोहतांग की ओर फिलहाल केवल फोर.बाय.फोर वाहनों को ही जाने की अनुमति दी जा रही है। कुल्लू.मनाली मार्ग पर जगह.जगह पहाड़ियों से पत्थर गिरने की घटनाएं सामने आई हैं, जबकि मणिकर्ण क्षेत्र में भूस्खलन के कारण मार्ग बाधित हुआ।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: मल्टी टास्क वर्करों का बढ़ेगा वेतन, विधानसभा में विक्रमादित्य ने विपक्ष को दिखाया आईना

तापमान में भारी गिरावट, लौटी कड़ाके की ठंड

मौसम के इस बदलाव से पूरे प्रदेश में ठंड ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। कई स्थानों पर तापमान सामान्य से 5 से 10 डिग्री तक नीचे चला गया है। पहाड़ी क्षेत्रों में जनवरी जैसी सर्दी का अहसास हो रहा है, जबकि कुकुमसेरी जैसे इलाकों में तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया।

किसानों के लिए राहत और चुनौती दोनों

जहां एक ओर बारिश से फसलों को फायदा मिलने की उम्मीद है, वहीं ओलावृष्टि और तेज हवाओं ने कुछ क्षेत्रों में नुकसान भी पहुंचाया है। बागवान और किसान स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस के चार जवान गिरफ्तार, तस्करों संग मिल बेच रहे थे LSD- जानें कैसे खुली पोल

धार्मिक स्थलों पर भी बर्फबारी

उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में स्थित धार्मिक स्थलों पर भी बर्फबारी का दौर जारी है। शिकारी देवी मंदिर और कमरुनाग जैसे क्षेत्रों में बर्फ की चादर बिछ गई है, जहां नवरात्रि के बीच भी कठिन परिस्थितियों में पूजा-अर्चना की जा रही है।

कब तक खराब रहेगा मौसम

मौसम विभाग की मानें तो कल यानी 20 मार्च को भी प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश के अलावा बर्फबारी होगी। जबकि तेज अंधड़ भी चलेगा। विभाग ने बारिश बर्फबारी और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 21 मार्च के बाद पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ सकता है, जिससे मौसम में कुछ सुधार आएगा। हालांकि तब तक प्रदेश के लोगों को बारिशए बर्फबारी और तेज अंधड़ के इस दौर से गुजरना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : दलदल में बुरी तरह फंसी महिला, मसीहा बने मछुआरे- खुद की परवाह किए बिना बचाई जान

मौसम विभाग की मानें तो 20 मार्च को शिमला, सिरमौर व मंडी जिले के लिए भारी बारिश.बर्फबारी व अंधड़ चलने का ऑरेंज अलर्ट है।  21 से 25 मार्च के दौरान राज्य उच्च पर्वतीय कुछ अलग.अलग स्थानों पर हल्की बारिश.बर्फबारी होने की संभावना है।  विभाग के पूर्वानुमान अनुसार 27 मार्च से 2 अप्रैल तक कुछ दिनों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश.बर्फबारी होने की संभावना है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख