#यूटिलिटी

February 4, 2025

हिमाचल में कल अंधड़ के साथ बिजली गिरने का येलो अलर्ट, सावधान रहें

प्रदेश के पांच जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी

शेयर करें:

Snowfall start In Himachal

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है। आज मंगलवार को प्रदेश भर में बारिश के साथ बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश की अधिक ऊंची चोटियों सहित अटल टनल रोहतांग में सुबह से बर्फबारी हो रही है। मंगलवार सुबह से अटल टनल रोहतांग सहित जनजातीय क्षेत्र लाहौल.स्पीति, चंबा, किन्नौर के ऊंचाई वाले भागों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। अटल टनल के दोनों छोर में बर्फबारी होने से पुलिस प्रशासन ने सैलानियों व आम लोगों को इस तरफ आवाजाही नहीं करने की हिदायत दी है।

शिमला में बारिश, कई क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी

मंगलवार को राजधानी शिमला में भी बंूदाबांदी हुई है। वहीं कुल्लू मनाली सहित धर्मशाला और अन्य क्षेत्रों में जोरदार बारिश हो रही है। सूखे जैसे हालात से परेशान प्रदेश के किसान-बागवानों को भी बारिश का बेसब्री से इंतजार था। किन्नौर जिले के ऊपरी क्षेत्रों में हिमपात और निचले क्षेत्र में बारिश हो रही है। कांगड़ा जिले के संसारपुर टैरेस और आसपास के गांवों में तेज बारिश दर्ज की गई। चंबा जिला में भी बर्फबारी का दौर जारी हो चुका है।  पर्यटन स्थल कुफरी, नारकंडा, मनाली, सोलंग वेली, डलहौजी, सिस्सू और आसपास के क्षेत्रों में भी बर्फबारी हो सकती है। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के सेब आढ़ती से 1.56 करोड़ की ठगी, पैसे देने से मना कर रहे व्यापारी

कल भी होगी भारी बारिश,आंधी बिजली गिरने का येलो अलर्ट

मौसम विभाग की मानें तो कल यानी 5 फरवरी को भी प्रदेश भर में मौसम खराब रहेगा। इस दौरान प्रदेश के ज्यादातर भागों में अच्छी बारिश और बर्फबारी के अलावा आंधी और बिजली गिरने की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं छह और सात फरवरी को प्रदेश के अलग अलग स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि छह और सात फरवरी को प्रदेश भर में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। उसके बाद आठ फरवरी को एक बार फिर बारिश और बर्फबारी की संभावना हैं

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: 14 पदों पर की भर्ती, 10 पर CM, स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के जिला के लोग चयनित

इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की मानें तो हिमाचल में कल भारी बारिश के साथ बर्फबारी होगी। मौसम विभाग ने ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी और चंबा में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि लाहौल स्पीति और किन्नौर को छोड़कर अन्य जिलों में आसमानी बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो दोस्त थे सवार

किसान बागवान बारिश से खुश

मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ दो दिन तक एक्टिव रहेगा, जिसका असर पूरे हिमाचल प्रदेश पर दिखेगा। हालांकि प्रदेश भर में कम बारिश से सूखे जैसे हालात बन चुके हैं। लेकिन आज हो रही बारिश किसानों और बागवानों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है। वहीं बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : अस्पताल की गायनी वार्ड में शॉर्ट सर्किट, नवजात शिशुओं के साथ सो रही थी महिलाएं

पर्यटकों के चेहरे पर लौटी रौनक

बता दें कि इस बार बाहरी राज्यों से आने वाले लाखों पर्यटकों को मायूसी हाथ लगी थी। पर्यटक बर्फबारी देखने के लिए हिमाचल आते हैं। लेकिन इस बार बहुत कम बर्फबारी होने से पर्यटक मासूस हो रहे हैं। हालांकि दो दिन मौसम खराब रहने से भारी बर्फबारी की उम्मीद है। जिससे हिमाचल पहुंचे सैलानियों के चेहरों पर भी रौनक लौटेगी। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख