राजनीति

#यूटिलिटी

January 28, 2025

हिमाचल में छह दिन होगी बारिश-बर्फबारी, अंधड़ बिजली कड़कने की भी चेतावनी

हिमाचल में तीन फरवरी तक नहीं मिलेगी बारिश बर्फबारी से राहत

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal Weather

शिमला। हिमाचल प्रदेश में लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर बारिश बर्फबारी का दौर शुरू होेने वाला है। हिमाचल में अगले छह दिन तक बारिश बर्फबारी का पूर्वानुमान है। इस दौरान बारिश बर्फबारी के साथ अधंड़ चलने और बिजली कड़कने की भी चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश में कल यानी 29 जनवरी से मौसम करवट बदलेगा। जिसका असर तीन फरवरी तक रहेगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के मिरेकल बॉय का कमाल, 5 साल की उम्र में बनाया चौथा नेशनल रिकॉर्ड

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे यानी 29 जनवरी से तीन फरवरी तक प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। इस दौरान पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में झमाझम बारिश होगी। 31 जनवरी और पहली फरवरी को अंधड़ और बिजली कड़कने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार एक हफ्ते में दो पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश में सक्रिय होंगे। पहला पश्चिमी विक्षोभ 29 जनवरी को और दूसरा पहली फरवरी को प्रभावी होगा।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के इतिहास में पहली बार 8 पुलिसवालों को उम्रकैद, नौकरी भी जाएगी

30 जनवरी को बर्फबारी

बता दें कि 30 जनवरी तक अधिक ऊंचे और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश होगी, जबकि 31 जनवरी को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम प्रतिकूल रहेगा। मौसम विभाग ने इस बार शीतलहर की चेतावनी भी जारी की है। ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर और मंडी जिलों में रात और सुबह के समय ठंडी हवाएं चलने से कड़ाके की सर्दी महसूस हो सकती है। इन क्षेत्रों में तापमान में गिरावट के कारण ठंडक बढ़ने का अनुमान है। वहीं, शिमला में रात का तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे शहरवासियों को भी सर्दी का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल से महाकुंभ के लिए निकली थी बस, हाइड्रा से हुई टक्कर; मची चीख-पुकार

 जनवरी में हुई कम वर्षा, सूखा जैसी स्थिति

इस महीने के दौरान प्रदेश में सूखा जैसे हालात बने रहे हैं। हिमपात न होने से किसान और बागबान परेशान हैं। जनवरी में सामान्य से 78 प्रतिशत कम वर्षा हुई है, जिससे कृषि और बागवानी गतिविधियों पर विपरीत असर पड़ा है। पर्यटन उद्योग भी इस मौसम में कम वर्षा और हिमपात के कारण प्रभावित हो रहा है।  

यह भी पढ़ें : हिमाचल : स्कॉर्पियो गाड़ी की ब्रेक हुई फेल, बच्चों समेत आठ थे सवार

मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट में खुलासा

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 1 से 26 जनवरी तक 66.4 मिलीमीटर सामान्य वर्षा होनी चाहिए थी, जबकि महज 14.7 मिलीमीटर वर्षा ही हुई है। इससे पहले मानसून सीजन में भी सामान्य से 19 प्रतिशत कम वर्षा हुई थी, और अक्टूबर-नवंबर में भी 98 प्रतिशत कम वर्षा देखी गई। हालांकि, दिसंबर के दूसरे और तीसरे सप्ताह में हिमपात और वर्षा हुई थी, लेकिन जनवरी के अंतिम सप्ताह से अधिकांश हिस्सों में वर्षा का दौर थम चुका है।

यातायात में नहीं आएगी दिक्कत

सोमवार को शिमला के जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे से दोनों उड़ानें नियमित रूप से संचालित हुईं। कांगड़ा के गगल हवाई अड्डे से भी सभी छह उड़ानें निर्धारित समय पर हुईं। इसके अलावा, कालका से शिमला जाने वाली छह ट्रेनें भी अपने तय समय पर रवाना हुईं, जिससे रेल और हवाई सेवाएं सामान्य रहीं। 

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख