#यूटिलिटी

March 21, 2025

खालिस्तानियों से भिड़े हरियाणा वाले: किया हिमाचल का समर्थन, फूंके झंडे- किया विरोध

हरियाणा में जलाए खालिस्तानी झंडे, बसों पर लगाए भारत माता के पोस्टर

शेयर करें:

haryana-ambala-khalistanni-News

अंबाला/शिमला। हिमाचल प्रदेश के पड़ोसी राज्य पंजाब में एचआरटीसी की बसों पर खालिस्तानी समर्थक भिंडरावाले के पोस्टर लगा रहे थे। जिससे दोनों राज्यों में तनाव बढ़ गया और हिमाचल सरकार ने पंजाब और हरियाणा के कई बस रूट भी अस्थायी रूप से स्थगित कर दिए। लेकिन अब एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने खालिस्तानी समर्थकों को उन्हीं की भाषा में जवाब देना शुरू कर दिया है। एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने मोर्चा खोलते हुए खुलेआम खालिस्तानी समर्थकों को चुनौती देते हुए कहा कि देश में अलगाववादी गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

हरियाणा में खालिस्तानी समर्थकों के खिलाफ विरोध

एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने हरियाणा के अंबाला में जहां खालिस्तानी समर्थकों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। वहीं पंजाब और हरियाणा की बसों पर भारत माता के पोस्टर भी चिपकाए। इस दौरान उन्होंने खालिस्तान का झंडा जलाते हुए खालिस्तानी समर्थकों को कड़ा जवाब दिया। इतना ही नहीं उन्होंने आंतकी जरनैल सिंह भिंडरावाले के खिलाफ नारे भी लगाए। अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने यह कहा कि वे शिमला में भी खालिस्तान का झंडा जलाएंगे।

यह भी पढ़ें : HRTC बस के पंजाब में तोड़े थे शीशे- पुलिस ने धरे 2 खालिस्तानी समर्थक

वीरेश शांडिल्य की खालिस्तानी समर्थकों को खुली चुनौती

वीरेश शांडिल्य ने खालिस्तानी समर्थकों और जरनैल सिंह भिंडरावाले की विचारधारा रखने वालों को खुली चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी गाड़ी पर भिंडरावले की फोटो दिखी तो उसे हटा दिया जाएगा। इस दौरान सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने अंबाला के कालका चौक पर खालिस्तानी झंडा जलाया और खालिस्तान मुर्दाबाद, भिंडरावाला मुर्दाबाद, भारत माता की जय, इंकलाब जिंदाबाद जैसे नारे लगाए गए। शांडिल्य ने कहा कि खालिस्तान ना कभी बना है और ना ही कभी बनने देंगे। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में स्कूली बच्चों तक पहुंच रहा नशा, दुकानों पर मिल रही पुड़िया- पुलिस ने मारे छापे

हिमाचल के कुल्लू जिला से शुरू हुआ विवाद

बता दंे कि यह मामला उस समय गरमाया था, जब हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में पंजाब से आए कुछ पर्यटकों की बाइकों पर भिंडरवाले के झंडे लगे पाए थे। जिन्हें पुलिस ने उतरवा दिया था। उसके बाद पंजाब में कुछ लोगों ने हिमाचल की बसों पर भिंडरावले के पोस्टर लगाना शुरू कर दिए। जिसे दोनों राज्यों में तनाव बढ़ गया। अब यह मामला हरियाणा तक पहुंच गया है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल विधानसभा: संस्थानों को डिनोटिफाई करने के मुद्दे पर जयराम-डिप्टी CM में नोंकझोंक

अमित शाह से सख्त कानून बनाने की मांग

एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने गृहमंत्री अमित शाह से अपील की है कि जैसे उन्होंने अनुच्छेद 370 को समाप्त किया, उसी तरह खालिस्तान की किसी भी गतिविधि को खत्म करने के लिए सख्त कानून बनाया जाए।

यह भी पढ़ें : विमल नेगी मामले में BJP ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, CBI जांच की उठाई मांग

एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया एक संगठन है जो आतंकवाद के खिलाफ काम करता है। इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य हैं। शांडिल्य अक्सर खालिस्तान समर्थकों के खिलाफ आवाज उठाते रहते हैं। उन्होंने पहले भी कई बार खालिस्तान के झंडे जलाए हैं और खालिस्तान समर्थकों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख