#अपराध

March 21, 2025

HRTC बस के पंजाब में तोड़े थे शीशे- पुलिस ने धरे 2 खालिस्तानी समर्थक

हिमाचल पुलिस की पहल पर हुई गिरफ्तारी 

शेयर करें:

himachal news

शिमला। पंजाब पुलिस ने मोहाली के खरड़ में HRTC की एक बस में तोड़फोड करने वाले 2 आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उस ऑल्टो कार को भी बरामद कर लिया है, जिसका उपयाग आरोपियों ने भागने के लिए किया था। मंगलवार को खरड़ में HRTC की चंडीगढ़-हमीरपुर बस को रोककर इन आरोपियों ने तोड़फोड़ की थी। यह मामला भिंडरावाला के झंडे और पोस्टर निकाले जाने से पैदा हुए विवाद से जुड़ा है।

पंजाब के स्पेशल डीजी से हुई थी बात

इस घटना के बाद हिमाचल पुलिस के आला अधिकारियों ने पंजाब पुलिस के स्पेशल डीजी से फोन पर बात कर मामला सुलझाने का आग्रह किया था। इसी के जवाब में पंजाब पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ा है।

यह भी पढ़ें : विमल नेगी मामले में BJP ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, CBI जांच की उठाई मांग

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गगनदीप सिंह पुत्र जसबीर सिंह, निवासी मुक्तसर साहिब (वर्तमान में बल्लोमाजरा में रह रहा है) और हरदीप सिंह पुत्र नरेंद्र पाल सिंह, निवासी भट्ठा साहिब (रोपड़) के रूप में हुई है।

विधानसभा में भी गूंजा था मामला

चंडीगढ़-हमीरपुर मार्ग पर चलने वाली बस मंगलवार शाम 6:15 बजे चंडीगढ़ से रवाना हुई थी। यात्रा के दौरान, खरड़ के पास अज्ञात व्यक्तियों ने लाठी-डंडों से बस पर हमला किया और विंडस्क्रीन तथा कई खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में स्कूली बच्चों तक पहुंच रहा नशा, दुकानों पर मिल रही पुड़िया- पुलिस ने मारे छापे

इस घटना की गूंज हिमाचल प्रदेश विधानसभा में भी सुनाई दी थी। उसके बाद सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पंजाब के सीएम भगवंत मान से बात की और HRTC की बसों को पंजाब में सुरक्षा देने का आग्रह किया था। भगवंत मान ने भी जवाब में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और HRTC की बसों को पुख्ता सुरक्षा देने का भरोसा दिया था।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख