राजनीति

#यूटिलिटी

February 15, 2025

हिमाचल: देहरा को मिला यह जांबाज एसपी, लाहौल-स्पीति के पुलिस कप्तान भी बदले 

बेस्ट पुलिसिंग का अवार्ड पा चुके हैं मयंक चौधरी, नशे की सबसे बड़ी खेप पकड़ी थी 

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Dehra Sp Mayank Chaudhary

देहरा (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश के नए पुलिस जिले देहरा को अब पूर्णकालिक एसपी मिला है। सुक्खू सरकार ने यह जिम्मेदारी लाहौल-स्पीति के एसपी एवं 2019 के आईपीएस अधिकारी मयंक चौधरी को सौंपी है। मयंक चौधरी हिमाचल प्रदेश के जांबाज पुलिस अधिकारी हैं, जिनकी कप्तानी में लाहौल-स्पीति जिले को हाल में बेस्ट पुलिसिंग का अवॉर्ड मिला है। मयंक चौधरी की अगुवाई में पुलिस ने लाहौल-स्पीति में नशे की सबसे बड़ी आमद पकड़ी थी।

नूरपुर के एसपी को सौंपा था अतिरिक्त कार्यभार

अब तक पुलिस जिला नूरपुर के एसपी अशोक रतन के पास यहां का अतिरिक्त कार्यभार था और अब मयंक चौधरी उन्हें कार्यभार मुक्त करेंगे। उधर, एसपी कुल्लू 2014 बैच के आईपीएस कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन को एसपी लाहौल-स्पीति का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इस संबंध में राज्य सरकार के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। हिमाचल सरकार ने अगस्त 2024 में देहरा को नया पुलिस जिला बनाया था। यह प्रदेश में 15वां पुलिस जिला है।

 

यह भी पढ़ें : शिमला की पब्लिक ने इस 'हिमाचली समय रैना' की निकाल दी रेल, पुलिस को भेजी शिकायत

48 घंटे में 1000 सैलानियों का कर चुके हैं रेस्क्यू

लाहौल-स्पीति के एसपी रहते हुए मयंक चौधरी बीते दिसंबर में बर्फबारी के दौरान सैलानियों की 300 गाड़ियों में सवार 1000 पर्यटकों का रेस्क्यू कर चुके हैं। उन्होंने खुद इस बड़े रेस्क्यू अभियान को लीड किया था। 23 दिसंबर 2024 को सुबह 8:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक कुल 6,178 वाहन लाहौल-स्पीति जिले में प्रवेश और निकासी करते देखे गए। इनमें कुल मिलाकर 12,560 पर्यटक यहां पहुंचे। विभिन्न सेक्टरों में पुलिस ने पर्यटकों और वाहनों की सुरक्षा के लिए समुचित व्यवस्था की।

 

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू स्वस्थ: आज होगी कैबिनेट बैठक, बजट सत्र की तारीख होगी तय

सीएम सुक्खू की पत्नी हैं देहरा की विधायक

बता दें कि हिमाचल प्रदेश के देहरा विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर विधायक हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में यहां पर आजाद प्रत्याशी होशियार सिंह जीते थे, लेकिन बाद में उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली और पद से इस्तीफा दे दिया। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: किराएदार ने लांघी सीमा- पैसें और जेवर ऐंठे, वीडियो बनाया और पति को...

 

जिसके चलते देहरा में उपचुनाव हुए और कांग्रेस ने डॉ राजेश का टिकट काट कर सीएम सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर को यहां से टिकट दिया। कमलेश ठाकुर का देहरा मायका भी कहा जाता है। चुनाव जीतने के बाद सीएम सुक्खू ने ना सिर्फ देहरा को पुलिस जिला दिया, बल्कि कांग्रेस का मुख्यालय भी यहां पर खोला है। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख