#यूटिलिटी
May 10, 2025
BREAKING: भारत-पाकिस्तान में तनाव खत्म: सीजफायर को सहमत हुए दोनों देश, 5 बजे हुआ युद्ध विराम
10 मई 2025 की शाम 5 बजे से दोनों देशों ने रोके जल थल और वायु हमले
शेयर करें:
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना का जवाब भारत ने ऑपरेशन सिंदूर से दिया और पाकिस्तान में स्थित आतंकियों के 9 ठिकानों को धवस्त कर दिया। भारत की इस कार्रवाई के बाद से पाकिस्तान सीजफायर का उल्लंघन कर रहा था। पिछले तीन दिन से दोनों देशों के बीच युद्ध जैसे हालात चल रहे थे। लेकिन आज शनिवार 10 मई 2025 को दोनों देशों के बीच सीजफायर हो गया है, यानी दोनों देशो के बीच युद्ध विराम हो गया है।
भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय से सीजफायर के फैसले पर जानकारी दी गई है। भारत के विदेश मंत्रालय के सचिव विक्रम मिसरी ने बताया कि शनिवार 10 मई 2025 को दोपहर पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक ने पहल करते हुए भारतीय डीजीएमओ को फोन किया था, जिसमें दोनों पक्षों के बीच सैन्य कार्रवाई और गोलीबारी रोकने पर सहमति बनी।
यह भी पढ़ें : भारत की पाकिस्तान को चेतावनी, अब हर आतंकी हमला माना जाएगा युद्ध, लेंगे कड़ा एक्शन
उनके बीच सहमति बनी थी कि दोनों पक्ष भारतीय समायानुसार पांच बजे से जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई को बंद कर देंगे। इस सहमति के बाद आज शाम पांच बजे से दोनों देशों के बीच चल रही हर तरह की सैन्य कार्रवाई को रोक दिया गया है। जिससे दोनों देशों के बीच पिछले तीन दिन से चल रहा तनाव भी खत्म हो गया है। मिसरी ने यह भी कहा कि 12 मई को दोनों देशों के अधिकारी आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे।
वहीं पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने भी अपने एक्स पर पोस्ट करके जानकारी दी है कि पाकिस्तान और भारत ने तत्काल प्रभाव से युद्ध विराम पर सहमति जताई है। हालांकि उन्होंने भारत पर किए गए नाकाम हमलों की कोशिशों पर माफी नहीं मांगी। उन्होंने आगे दावा करते हुए कहा कि पाकिस्तान ने हमेशा अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किया है।
यह भी पढ़ें : भारत-पाक तनाव के बीच हिमाचल के इस जिला में ना दिखेंगे ड्रोन और ना ही होंगे धमाके
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि अमेरिका की मध्यस्थता के चलते दोनों देश सीजफायर समझौते के लिए तैयार हो गए हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका की मध्यस्ता में एक लंबी रात की बातचीत के बाद मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण रूप से युद्ध विराम पर सहमत हो गए हैं। मैं इसके लिए दोनों देशों को बधाई देता हूं।
यह भी पढ़ें : भारत-पाक के बीच तनाव : कौन सी खबर झूठी, क्या अफवाह? सिर्फ इस सोर्स पर करें यकीन
बता दें कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को आतंकी हमले में लश्कर ए तैयबा के आतंकियों ने 26 भारतीय और एक नेपाली नागारिक को धर्म पूछ कर मौत के घाट उतार दिया था।आतंकियों की इस हरकत पर पूरे भारत देश में गुस्सा था और लोग सरकार से जवाबी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। भारत सरकार ने इस घटना का जवाब 6 और 7 मई की रात को ऑपरेशन सिंदूर से दिया था। भारतीय थल सेना, नौसेना और वायुसेना ने मिलकर ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान और पीओके के 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। भारत की इस कार्रवाई से पाकिस्तान बौखला गया और उसने सीमा पर गोलीबारी शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में सेना ने नष्ट किए पाकिस्तानी रॉकेट- एक मासूम घायल, प्रशासन अलर्ट
पाकिस्तान लगातर भारत पर ड्रोन हमले कर रहा था। पाकिस्तान के इन ड्रोन हमलों का भारत ने माकूल जवाब दिया। भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान पूरी तरह से घबरा गया और उसने की शरण ली। अंततः अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता की और पाकिस्तान सीजफायर के लिए राजी हुआ। इस बाबत ट्रंप की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि दोनों ही देश पाकिस्तान और भारत सीजफायर के लिए राजी हैं। बाद में भारत के विदेश सचिव और पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार ने भी सीजफायर की घोषणा की।