#यूटिलिटी

March 3, 2025

हिमाचल: कल से सात सुरक्षा घेरों के चक्रव्यूह में परीक्षा देंगे 2 लाख बच्चे

आज HPBOSE जारी करेगा विषयवार परीक्षाओं का संशोधित शेड्यूल  

शेयर करें:

HP Board Exam

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE )  की मंगलवार 4 मार्च से शुरू हो रहीं 10वीं-12वीं की परीक्षाओं में इस बार नकल रोकने के लिए सात सुरक्षा घेरों का चक्रव्यूह तैयार किया गया है। हिमाचल प्रदेश के करीब 2 लाख बच्चे इन परीक्षाओं में भाग लेंगे। 4 मार्च को सुबह के सत्र में 10वीं कक्षा की हिंदी और जमा दो कक्षा की अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा होगी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: पार्किंग को लेकर पड़ोसियों के बीच हुए विवाद में एक घायल

 

बोर्ड प्रबंधन ने 2,300 के करीब परीक्षा केंद्र बनाए हैं। हर परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। इसके अलावा अधीक्षक और उपाधीक्षक भी नकल करने वाले परीक्षार्थियों पर नजर रखेंगे। उड़नदस्तों का गठन किया गया है, जबकि एसडीएम, उपनिदेशक और बोर्ड मुख्यालय से सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से नकल करने वाले परीक्षार्थियों की मॉनीटरिंग की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें : ट्रैकिंग के लिए हिमाचल आए 5 रेजिडेंट डॉक्टर्स लापता, तलाश में जुटी पुलिस

मौसम को देखते हुए बदलेगा परीक्षाओं का शेड्यूल

हिमाचल प्रदेश में मौसम के बिगड़े मिजाज को देखते हुए कौन-कौन सी परीक्षाएं स्थगित होंगी, इस बारे में HPBOSE सोमवार शाम तक स्थिति साफ करेगा। कबायली क्षेत्र उदयपुर, केलांग और पांगी में प्रश्नपत्र नहीं पहुंचे हैं। ऐसे में बोर्ड ने तीनों स्थानों पर परीक्षाएं स्थगित करने का फैसला लिया है। इन दुर्गम क्षेत्रों में प्रश्नपत्र पहुंचाने के लिए हेलिकाप्टर सुविधा मांगी गई थी, लेकिन मौसम अनुकूल न होने के कारण सुविधा नहीं मिल सकी और बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्नपत्र नहीं पहुंच सके हैं।

 

यह भी पढ़ें : आखिर किस वजह से अयान ने उठाया यह कदम? किसी को कुछ नहीं पता

कुछ विषयों की परीक्षाएं स्थगित हो सकती हैं

बोर्ड प्रबंधन संशोधित शेड्यूल के मुताबिक पहले होने वाली दो-तीन विषयों की परीक्षाओं को स्थगित करेगा। यह परीक्षाएं कौन-कौन होंगी। इस बारे में बोर्ड प्रबंधन सोमवार को स्थिति साफ करेगा। बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि उदयपुर, केलांग और पांगी में परीक्षाओं के प्रश्नपत्र नहीं पहुंच सके हैं। ऐसे में चार मार्च से शुरू होने वाली परीक्षाओं को स्थगित किया जाएगा। जल्द ही नया शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख