राजनीति

#यूटिलिटी

July 7, 2025

हिमाचल में अगले दो महीने तक नहीं दिखेंगे आसमानी परिंदे, रिवर राफ्टिंग पर भी रोक- जानें क्या है वजह

सुनिश्चित की जा रही पर्यटकों की सुरक्षा

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

 Adventure Sports Ban in Himachal

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में आगामी मानसून सीजन के चलते साहसिक खेल गतिविधियों पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला लिया गया है। राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों, जैसे कुल्लू-मनाली, बीड़-बिलिंग, धर्मशाला, डलहौजी का खज्जियार, बिलासपुर और अन्य इलाकों में 15 जुलाई से 15 सितंबर तक पैराग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग जैसी गतिविधियां पूरी तरह बंद रहेंगी।

सुनिश्चित की जा रही पर्यटकों की सुरक्षा

बतौर रिपोर्टर्स, यह निर्णय सुरक्षा कारणों से लिया गया है, ताकि बरसात के मौसम में होने वाले संभावित हादसों से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। प्रदेश पर्यटन विभाग ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि इस अवधि में अगर कोई व्यक्ति साहसिक गतिविधियों को अंजाम देता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू ने बुलाई आपदा प्रबंधन की मीटिंग : स्पेशल पैकेज रहेगा अहम मुद्दा, राहत राशि पर होगा फैसला

हर साल लिया जता है फैसला

बीड़-बिलिंग, इंद्रूनाग (धर्मशाला) और मनाली जैसे लोकप्रिय एडवेंचर साइट्स पर आने वाले पर्यटकों को अब इन गतिविधियों के लिए दो महीने का इंतजार करना होगा। भारी बारिश, भूस्खलन और नदी-नालों में जलस्तर बढ़ने के कारण ये कदम हर साल उठाए जाते हैं।

यह भी पढ़ें : कंगना के बयान पर विक्रमादित्य का तंज, बोले- मदद के लिए कुर्सी-कैबिनेट नहीं, इच्छा शक्ति चाहिए

पर्यटन अधिकारी ने कहा

जिला कांगड़ा के पर्यटन अधिकारी ने जानकारी दी कि अगर 15 जुलाई से पहले ही प्रदेश में भारी बारिश का दौर शुरू हो गया, तो विभाग समय से पहले भी इन गतिविधियों पर रोक लगा सकता है। यह प्रतिबंध केवल पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लगाया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख