#यूटिलिटी

October 29, 2025

हिमाचल में रातें ठंडी- घटने लगा पारा, इस दिन बारिश-बर्फबारी के आसार- जानें मौसम अपडेट

नवंबर में हो सकती है बारिश व बर्फबारी !

शेयर करें:

Himachal Weather

शिमला। हिमाचल प्रदेश का मौसम फिर करवट ले रहा है। सुबह व शाम के तापमान में ठंडक बढ़ गई है। गौरतलब है कि प्रदेश के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। प्रदेश की 10 जगहों पर पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। राज्य में धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढ़ने लगा है जो सर्दी के आगमन का संकेत है। वहीं नवंबर के महीने में बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है।

कुछ भागों में खिली हुई है धूप

विभिन्न इलाकों की बात करें तो केलांग का न्यूनतम तापमान माइसन व कुकमसेरी का शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं अधिकतम तापमान में भी कमी आई है। हालांकि शिमला सहित अन्य भागों में धूप खिली हुई है।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: शादी में पहुंचे बाउंसर तो उड़ी जेवरात की अफवाह, दुल्हन के पिता ने बताई सच्चाई

4 नवंबर तक साफ रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक पूरे प्रदेश में 4 नवंबर तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। वहीं सुंदरनगर और मंडी की बात करें तो यहां हल्का कोहरा दर्ज किया गया है। मौसम में आए परिवर्तन से मैदानी इलाकों में भी सुबह-शाम हल्की ठंड हो गई है।

सर्दी के आगमन का मिला संकेत

गौरतलब है कि प्रदेश में धीरे-धीरे उत्तर पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढ़ रहा है जो सर्दी के आगमन का संकेत है। आगामी नवंबर महीने के पहले सप्ताह तक तापमान में 2 से 4 डिग्री की और गिरावट दर्ज की जी सकती है।

 

यह भी पढ़ें: अनोखा प्रेम: हिमाचल में सुबह पत्नी ने त्यागा संसार, शाम को पति की भी थम गई सांसे

कहां कितना दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) 

  • शिमला- 9.4 
  • सुंदरनगर- 11.5 
  • भुंतर- 9.1
  • कल्पा- 3.8
  • धर्मशाला- 13.8
  • ऊना- 11.5
  • नाहन- 14.8
  • केलांग- -0.2
  • पालमपुर- 9.5 
  • सोलन- 10.0
  • मनाली- 5.4
  • कांगड़ा- 12.6
  • मंडी- 13.6
  • बिलासपुर- 14.9
  • हमीरपुर- 12.5 
  • जुब्बड़हट्टी- 12.0 
  • कुफरी- 7.1
  • कुकुमसेरी- 0.2
  • नारकंडा- 6.0
  • रिकांगपिओ- 6.6
  • सेऊबाग- 7.3
  • पांवटा साहिब- 17.0
  • सराहन- 12.7
  • ताबो- 0.8
  • नेरी- 14.8 
  • बजौरा- 8.7

 

यह भी पढ़ें: CM सुक्खू ने BJP पर साधा निशाना, बोले- मेरे खिलाफ झूठ फैलाते हैं, मैं डरने वाला नहीं...

कहां कितना दर्ज किया गया अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) 

  • ऊना- 30.7
  • बिलासपुर- 28.7
  • धर्मशाला- 27.1
  • कांगड़ा- 27.0
  • नाहन- 26.3
  • मंडी- 24.7
  • सोलन- 24.5
  • शिमला- 19.8
  • मनाली- 18.7 
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख