#यूटिलिटी
September 13, 2025
हिमाचल में युवाओं के लिए रोजगार का मौका, जानें कब-कहां और कैसे करें आवेदन
जिला रोजगार कार्यालय में होंगे कैंपस इंटरव्यू
शेयर करें:

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में युवाओं को रोजगार का मौका मिल रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने ये जानकारी साझा की है। मैसर्ज कोरोना रेमेडीज प्राइवेट लिमिटेड युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान कर रहा है। मैसर्ज वर्मा ज्वैलर्स व मैसर्ज इंडोरामा इंडिया प्राइवेट लिमिटिड भी भर्ती कर रहा है। आने वाली 17 सितंबर 2025 को जिला रोज़गार कार्यालय सोलन में कैंपस इंटरव्यू होंगे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में फिर फटा बादल- हर तरफ फैला मलबे का सैलाब, खेत और गाड़ियां मलबे में दबे
यह भी पढ़ें: खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, मौके पर बुझ गए दो घरों के चिराग- मची चीख पुकार
जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि पुरुष व महिला दोनों इंटरव्यू में हिस्सा ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि पदों की ज्यादा जानकारी विभागीय पोर्टल E.E.M.I.S. में देखी जा सकती है।
रोजगार कार्यालय में नाम होना जरूरी
जो लोग इस इंटरव्यू में हिस्सा लेना चाहते हैं, वे विभागीय पोर्टल E.E.M.I.S. पर कैंडिडेट लॉगइन टैब के जरिए रेजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। फिर रेजिस्ट्रेशन प्रोफाइल पर लिस्ट की गई वेकैंसी के लिए अपनी योगत्या के आधार पर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में रजिस्टर होना अनीवार्य है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के लिए अगले 48 घंटे भारी- गर्जन के साथ बरसेंगे बादल, येलो अलर्ट जारी
जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि उम्मीदवार अपने जरूरी प्रमाण पत्र और दस्तावेजों के साथ 17 सितंबर तो 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय सोलन पहुंच जाएं। समय पर पहुंच आप कैंपस इंटरव्यू में हिस्सा ले सकते हैं।
बता दें कि इंटरव्यू में भाग लेने के यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा। अगर आप भी जॉब की तलाश में हैं तो आप भी सोलन जिला रोजगार कार्यालय पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में हिस्सा ले सकते हैं। बस ध्यान रखें आप योग्यता मैच करते हों।