#यूटिलिटी

August 3, 2025

BREAKING: हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित, यहां देखें

प्रारंभिक चयन सूची जारी, दस्तावेज सत्यापन की तिथि तय

शेयर करें:

Himachal Police Recruitment,

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया एक नए चरण में प्रवेश कर चुकी है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 15 जून 2025 को आयोजित ऑब्जेक्टिव टाइप स्क्रीनिंग टेस्ट के परिणाम घोषित कर दिए हैं। आयोग ने पुरुष और महिला कांस्टेबल पदों के लिए दस्तावेज सत्यापन हेतु योग्य पाए गए अभ्यर्थियों की प्रारंभिक चयन सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की है।

पुलिस कांस्टेबलों के1088 पदों पर चल रही भर्ती

इस सूची के अनुसार पुरुष कांस्टेबल के 708 और महिला कांस्टेबल के 380 पदों के लिए अभ्यर्थियों को अगली प्रक्रिया में बुलाया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा निर्धारित तिथि और स्थान पर उपस्थित होकर अपने सभी आवश्यक मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि दस्तावेजों की जांच के बाद ही नियुक्ति को अंतिम रूप दिया जाएगा।

 

पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम यहां देखें...https://shorturl.at/tg6DC

 

महिला कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम यहां देखें... https://shorturl.at/IWsul

 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में चलती कार पर दरकी पहाड़ी, एक ही गांव के चार लोग थे सवार- चीखों से दहला इलाका

अपूर्ण या फर्जी दस्तावेज़ पर होगी कार्रवाई

आयोग ने यह भी साफ कर दिया है कि यदि किसी अभ्यर्थी के दस्तावेज अपूर्ण पाए जाते हैं या किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी सामने आती है, तो उसकी उम्मीदवारी तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी जाएगी। इसके अलावा सत्यापन के समय अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को भी चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : खतरे के साए में पढ़ रहे बच्चे, कभी भी गिर सकता है स्कूल- नहीं दिया जा रहा ध्यान

पिछली भर्तियों पर एक नजर

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल की भर्ती प्रक्रिया पिछले कुछ वर्षों से सुचारू रूप से चल रही है। वर्ष 2022 में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में पेपर लीक कांड सामने आने के बाद से भर्ती प्रक्रियाओं को और अधिक पारदर्शी और कड़ा बनाया गया है। इसके पश्चात राज्य सरकार ने हिमाचल लोक सेवा आयोग के माध्यम से पुलिस भर्ती प्रक्रिया संचालित करने का निर्णय लिया था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में सड़क बहाल कर रही JCB खाई में गिरी, ड्राइवर ने त्यागे प्राण- वीडियो देख कांप उठेगी रूह

वर्ष 2023 में कांस्टेबल के 1,334 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिसमें से बाद में कुछ पद आरक्षित श्रेणियों के लिए समायोजित किए गए। इस बार की भर्ती प्रक्रिया में आयोग ने ऑनलाइन आवेदन, स्क्रीनिंग टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और अंत में शारीरिक दक्षता परीक्षण को शामिल किया है।

अभ्यर्थियों से अपील

आयोग ने सभी चयनित अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से समय.समय पर जानकारी प्राप्त करते रहें और सत्यापन प्रक्रिया के दौरान सभी दस्तावेज जैसे कि

  • जन्म प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र ;यदि लागू होद्ध
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • अधिवास प्रमाण पत्र
  • चरित्र प्रमाण पत्र
  • स्क्रीनिंग टेस्ट का एडमिट कार्ड
  • आदि की मूल और स्वप्रमाणित प्रतियों के साथ समय पर पहुंचें।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख