#यूटिलिटी
September 14, 2025
हिमाचल: शादी की रस्मों जितना जरूरी कागज का ये टुकड़ा, भूलकर भी ना करें इग्नोर
रिश्ते को कानूनी मान्यता देता है सर्टिफिकेट
शेयर करें:

शिमला। हमारे देश में शादी एक पवित्र बंधन है। लोग किसी भी धर्म के हों, रीजिरिवाजों और परंपराओं के साथ शादी करते हैं। हालांकि बहुत कम लोग ऐसे होते हैं जो इस शादी को मैरिज सर्टिफिकेट में बदलते हैं यानी म लोग ही अपनी शादी को कानूनी रूप से रजिस्टर करवाते हैं। आइए जानते हैं शादी सर्टिफिकेट क्यों जरूरी है और इसे बनवाने का प्रक्रिया क्या है।
मैरिज सर्टिफिकेट बनवाना सिर्फ कागजी औपचारिकता नहीं है ब्लकि ये आपके अधिकारों की रक्षा करने वाला डॉक्यूमेंट है। मैरिज सर्टिफिकेट आपके रिश्ते को कानूनी मान्यता देता है। ये सर्टिफिकेट कई जरूरूी मौकों पर काम आता है।
सरकारी योजनाओं का लाभ लेना हो या विदेश यात्रा पर जाना हो, मैरिज सर्टिफिकेट एक वैध पहचान प्रमाण की भूमिका निभाता है। ऐसे में शादी के तुरंत बाद इसे बनवाने की सलाह दी जाती है।
आवेदन के बाद दोनों पक्षों की मौजूदगी में डॉक्यूमेंट्स की जांच की जाती है और फिर रजिस्टर्ड शादी का सर्टिफिकेट जारी कर दिया जाता है। इस प्रोसेस को पूरा होने में आमतौर पर कुछ हफ्तों का समय लग सकता है।
अगर आपकी शादी होने वाली है या अभी-अभी हुई है तो देर मत कीजिए। तुरंत एक्शन में आकर मैरिज रजिस्ट्रार ऑफिस में अप्लाई कर दीजिए। जितना जल्दी अप्लाई करेंगे, उतने जल्दी मैरिज सर्टिफिकेट आपके हाथ में होगा।