#यूटिलिटी
December 4, 2025
पहाड़ों के लिए वरदान है- ये बिना बिजली वाला हीटर: कम लकड़ी- जीरो धुआं, जानें सभी फायदे
लकड़ी की कम खपत, बेहतरीन लुक
शेयर करें:

शिमला। जब पहाड़ों पर ठंड बढ़ जाती है तो लोग इससे बचने के लिए कई तरह के जुगाड़ लगाते हैं। कोई लकड़ी जलाकर काम चलाता है तो कोई कोयले का सहारा लेता है लेकिन कई बार लोग कोयला जलाकर खिड़की दरवाजे बंद कर सो जाते हैं।
धुएं के कारण दम घुटने से कब उनकी जान चली जाती है, किसी को पता नहीं चलता। वहीं बिजली से चलने वाले हीटर भी इतनी सर्दी में कारगर साबित नहीं होते और कहीं बिजली चली जाए तो मुश्किल दोगुना हो जाती है।
ऐसे में पहाड़ों के लिए एक ऐसा हीटर मार्केट में उपलब्ध है जो बिना बिजली आपको गरमाहट देगा। ये लकड़ी से तो जलता है लेकिन धुआं ना के बराबर देता है। ये ठंड से तो राहत देता है ही, साथ ही आपको लकड़ियों के जलने का कंट्रोल भी देता है।
ये हीटर पहाड़ों में इस्तेमाल होने वाले तंदूर की तर्ज पर ही बना है लेकिन ये पारंपरिक तंदूर से ज्यादा किफायती है। इसके फायदे इतने हैं कि आप बिना किसी डाउट के इसे घर लाकर घर को गर्म कर सकते हैं।
शहरों में भी तंदूर की तर्ज पर बने इस हीटर की डिमांड बढ़ने लगी है। ये है तो पुराने स्टाइल का लेकिन इसमें मॉर्डन टच भी है। इस हीटर में लकड़िया जलती तो हैं लेकिन धुएं की समस्या नहीं होती। इतना ही नहीं, इसमें लकड़ियों के जलने का कंट्रोल भी है जो इसे धांसू बनाता है।
इस मॉर्डन तंदूर को वुड बर्निंग हीटर कहा जाता है जिसका बाहरी हिस्सा मेटल शीट से बना होता है जिसमें फायरप्रूफ ग्लास और एयर वेंट लगे होते हैं ताकि इसके अंदर लकड़ियां जलाई जा सकें। अपने बेहतरीन लुक और स्मोक लेस क्वॉलिटी के चलते ये खूब पसंद किया जा रहा है।
पुराने स्टाइल के तंदूर में ज्यादा लकड़ियों का इस्तेमाल होता है और घर धुएं से भी भर जाता है। ऐसे में वुड बर्निंग हीटर ग्राहकों को कुछ अलग देता है। पहली चीज तो इसमें लकड़ियों का कम इस्तेमाल होता है और लकड़ी के जलने को भी कंट्रोल किया जा सकता है।
बिजली नहीं चाहिए, कोई धुआं नहीं, लकड़ी की खपत कम, देखने में बढ़िया- कमाल की क्वॉलिटी वाले इस वुड बर्निंग हीटर को आप अपने घर में लगाकर ठंड से छुटकारा पा सकते हैं। पुराने डिजाइन पर बना ये मॉर्डन हीटर सर्दियों में लोगों की पहली पसंद बन रहा है।