#यूटिलिटी

September 11, 2025

हिमाचल आने वाले पर्यटकों के लिए खुशखबरी, अब आसानी से बुक कर सकेंगे सरकारी होटल के कमरे

निगम को 2 करोड़ रुपये का एडवांस

शेयर करें:

HPTDC RS Bali

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश ने मेक माय ट्रिप के साथ एक बड़ा समझौता किया है। इस समझौते के बाद से अब हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के होटेल मेक माय ट्रिप पर बुकिंग के लिए उपलब्ध होंगे। ये फैसला हिमाचल में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लिया गया है। 

57 होटेल के 1111 कमरे ऑनलाइन

धर्मशाला में कश्मीर हाउस में इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। HPTDC के अध्यक्ष रघुबीर सिंह बाली के मुताबिक अब HPTDC के 57 होटेल के 1111 कमरे अब मेक माय ट्रिप व दूसरे प्लैटफॉर्म पर बुक किए जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : चिट्टे संग पंजाबी युवक अरेस्ट, लंबे समय से कर रहा था नशा सप्लाई करने का काम

रणनीतिक साझेदार बनेगा MMT 

इस समझौते के तहत मेक माय ट्रिप (MMT) सरकार का रणनीतिक साझेदार बनेगा। कंपनी पर्यटकों की वरीयताओं, यात्री जनसांख्यिकी और आपूर्ति श्रृंखला की जानकारियां साझा करेगी। गौरतलब है कि मेक माय ट्रिप ने निगम को 2 करोड़ रुपए का एडवांस भुगतान किया है। 

तीन सालों में किया अच्छा प्रदर्शन 

पर्यटन निगम ने पिछले तीन सालों में अच्छा प्रदर्शन किया है। 2022-23 में 109 करोड़, 2023-24 में 105 करोड़ और 2024-25 में 107 करोड़ रुपए का टर्नओवर रहा। निगम ने अपनी संपत्तियों को ए, बी और सी श्रेणियों में बांटा है।

यह भी पढ़ें : आपदा से घिरे हिमाचल में सरकार ने बढ़ाए दालों के दाम, राशन डिपुओं में 12 रुपये मिलेंगी महंगी

3 सालों में सरकार से कोई ग्रांट नहीं 

बाली ने बताया कि पिछले तीन साल से निगम को प्रदेश सरकार से कोई ग्रांट नहीं मिली है। पूर्व सरकार के समय के 100 करोड़ रुपए कर्मचारियों के बकाया हैं। निगम अपनी संपत्तियों को लीज पर देने से बचने के लिए लोन लेने पर विचार कर रहा है।

निगम लगातार कर रहा है नई पहल

बाली ने कहा कि हिमाचल की अर्थव्यवस्था में पर्यटन की महत्वपूर्ण भूमिका है और निगम लगातार नई पहल कर पर्यटकों को बेहतर सेवाएं देने के साथ-साथ अपनी कमाई बढ़ाने पर काम कर रहा है। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : किचन में फटा गैस सिलेंडर, 3 साल की मासूम ने तोड़ा दम; मची चीख-पुकार

बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना मकसद

पर्यटन को नई उड़ान देने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। इस समझौते का मकसद राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देना, देश-विदेशी पर्यटकों को हिमाचल के धार्मिक और आध्यात्मिक स्थलों की जानकारी देना तथा उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख