#हादसा
September 11, 2025
हिमाचल : किचन में फटा गैस सिलेंडर, 3 साल की मासूम ने तोड़ा दम; मची चीख-पुकार
लाडली को खोने के बाद सदमे में माता-पिता
शेयर करें:
ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक दिल-दहला देने वाला सामने आया है। जिले के गगरेट थाना क्षेत्र स्थित मरवाड़ी बाजार में एक घर पर सिलेंडर फट गया है। इस हादसे में तीन साल की मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई है। बच्ची की मौत के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।
बताया जा रहा है कि बच्ची अपने माता-पिता की बेहद लाडली थी। बच्ची की मौत ने मां-बाप को झकझोर कर रख दिया है। बच्ची की मौत के बाद मां-बाप का रो-रो कर बुरा हाल है। बच्ची का पिता बाजार में गोलगप्पे की रेहड़ी लगाता है।
जानकारी के अनुसार, यह दुखद घटना बीती रात पेश आई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गैस सिलेंडर के फटते ही घर में जोरदार धमाका हुआ। घर से धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
सिलेंडर फटने से घर में आग फैल गई। इसी आग में तीन साल की मासूम रागिनी झुलस गई। परिजनों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन मासूम ने दम तोड़ दिया। उधर, मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्चमार्टम के लिए भेज दिया।
जांच में पाया गया कि रात के समय अचानक रसोई में रखे गैस सिलेंडक की पाइप फट गई। इसके बाद घर में चारों ओर आग फैल गई। इससे पहले की परिजनों को संभलने का मौका मिल पाता- उनकी मासूम बच्ची आग में झुलस गई और उसकी मौत हो गई।
मृतक बच्ची की पहचान रागिनी (3) के रूप में हुई है। रागिनी का परिवार मूल रूप से मध्य प्रदेश के ग्वालियर का रहने वाला है। वर्तमान में रागिनी अपने माता-पिता के साथ हिमाचल में मरवाड़ी में डॉक्टर शेर सिंह के क्वार्टर में रह रही थी। रागिनी के पिता कुमेश सिंह कुशवाह गोलगप्पे की रेहड़ी लगाकर अपने परिवार का गुजारा करता है। बेटी की मौत के बाद कुमेश और उसकी पत्नी गहरे सदमे में है।