#यूटिलिटी

October 5, 2025

2 वर्षों से हिमाचल के लोगों की दीवाली फीकी, डिपो में नहीं मिल रहा चीनी का कोटा

अतिरिक्त कोटे को APL में कन्वर्ट करने की मांग

शेयर करें:

Himachal Depot Chini

शिमला। हिमाचल प्रदेश के डिपुओं में पहले तो राशन ही नहीं मिल रहा और अगर मिल रहा है तो उसका दाम बढ़ा दिया गया है। वहीं अगर चीनी की बात करें तो दो सालों से उपभोक्ताओं की दीवाली फीकी रह रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि डिपो में दीवाली में मिलने वाला चीनी का अतिरिक्त कोटा 2 सालों से नहीं मिल रहा।

2 सालों सो फीकी पड़ रही दीवाली

साल 2023 व 24 में दीवाली पर मिलने वाला चीनी का कोटा नहीं मिला है। ऐसे में 2 सालों से उपभोक्ताओं की दीवाली फीकी पड़ रही है। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार दीवाली पर हमेशा चीनी का अतिरिक्त कोटा देती आई है लेकिन पिछले साल विभाग ने चीनी का कोटा नहीं दिया था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल की प्रेम बस में चरस सप्लाई करने निकले दो यार, ठिकाने तक पहुंचने से पहले हुआ पुलिस से सामना

जारी ही नहीं किया अतिरिक्त कोटा

वर्ष 2023 का दीवाली पर खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा दिया गया चीनी का अतिरिक्त कोटा पड़ा है जो उपभोक्ता नहीं ले पाए थे। विभाग ने ना तो इस कोटे को APL में कन्वर्ट किया और ना ही 2024 में दीवाली का अतिरिक्त कोटा जारी किया।

APL में कन्वर्ट करने की रखी मांग 

अगर विभाग 2024 में दीवाली का अतिरिक्त कोटा देता तो 2023 का शेष कोटा उसमें समायोजित हो सकता था। प्रदेश डिपो संचालक समिति के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कवि ने ये जानकारी दी और इस अतिरिक्त कोटे को APL में कन्वर्ट करने की मांग भी सरकार से की।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बिना घर से निकले 'मैडम जी' की स्कूल रजिस्टर में लगी हाजिरी, हुई सस्पेंड

प्रदेश सरकार के सामने रखी मांग

अशोक कवि ने प्रदेश में सितंबर महीने में सस्ते राशन से वंचित उपभोक्ताओं को अक्टूबर महीने में राशन वितरित करने का विकल्प डिपुओं पर लगी मशीनों में डालने की मांग प्रदेश सरकार व खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग से की है। 

समय पर उपलब्ध नहीं हुआ राशन

अशोक कवि ने कहा कि प्रदेश में आई आपदा की वजह से प्रदेश के अधिकांश भाग सड़क सुविधा से कट गए थे जिस कारण निगम के गोदामों से समय पर डिपुओं में राशन उपलब्ध नहीं करवाया जा सका।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी, 6 जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ होगी ओलावृष्टि

अंतिम दिनों में रही सर्वर की समस्या 

प्रदेश के ज्यादातर डिपुओं में 20 सितंबर के बाद ही निगम के गोदामों से राशन भेजा गया और महीने के अंतिम दिनों में सर्वर की समस्या का चलते डिपो धारक उपभोक्ताओं को राशन उपलब्ध नहीं करवा पाए।

दें मशीनों में बैक लॉग का विकल्प 

ऐसे में लाखों उपभोक्ताओं को सस्ते राशन से वंचित रहना पड़। अशोक कवि बोले कि दीवाली के त्योहार को मद्देनजर रखते हुए डिपुओं पर लगी मशीनों में बैक लॉग का विकल्प डाला जाए ताकि उपभोक्ताओं को सस्ते राशन का फायदा मिल सके।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख