#यूटिलिटी

December 20, 2025

हिमाचल में सिर्फ 1 सरकारी B.Ed कॉलेज, निजी स्कूलों की संख्या भी बढ़ी- चौंका रही रिपोर्ट

1 सरकारी कॉलेज के साथ काम चला रहा किन्नौर

शेयर करें:

Himachal Education

शिमला। किसी क्षेत्र के बारे में जानना हो तो सबसे पहले वहां के शिक्षण संस्थानों के बारे में जानिए। संस्थानों की संख्या मात्र से आप अंदाजा लगा सकेंगे कि उस क्षेत्र में युवाओं को लेकर सरकार कितनी गंभीर है। विधानसभा में पेश किए गए ताजा आंकड़े हिमाचल की स्थिति भी साफ करते हैं।

पूरे प्रदेश में 1 सरकारी B.Ed कॉलेज

सबसे चौंकाने वाला आंकड़ा B.Ed कॉलेजों को लेकर है। 12 जिलों वाले प्रदेश में सिर्फ 1 सरकारी B.Ed कॉ़लेज है यानी युवा निजी संस्थानों में मोटी फीस भर रहे हैं। वहीं किन्नौर जिले की बात करें तो लगभग 80-90 हजार की जनसंख्या वाले इस जिले में सिर्फ 1 सरकारी कॉलेज है।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल : लापता बेटे की तस्वीर लिए दर-दर भटक रही विधवा मां- लगाई मदद की गुहार

कांगड़ा में है इकलौता B.Ed कॉलेज

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक कांगड़ा जिले में सबसे ज्यादा शिक्षण संस्थान हैं। हालांकि ये इस जिले के क्षेत्रफल और जन संख्या के चलते है। जिले में 31 सरकारी कॉलेज हैं। वहीं पूरे प्रदेश का इकलौता सरकारी B.Ed कॉलेज भी कांगड़ा में है।

क्या कहते हैं आंकड़े ?

  • कांगड़ा: 31 सरकारी व 17 निजी कॉलेज -- 3 निजी संस्कृत कॉलेज -- 1 सरकारी व 14 निजी B.Ed कॉलेज
  • शिमला: 17 सरकारी व 5 निजी कॉलेज -- 4 सरकारी व 1 निजी संस्कृत कॉलेज -- 9 निजी B.Ed कॉलेज
  • मंडी: 18 सरकारी व 3 निजी कॉलेज -- 1 सरकारी संस्कृत कॉलेज -- 15 निजी B.Ed कॉलेज
  • सिरमौर: 13 सरकारी व 2 निजी कॉलेज -- 1 सरकारी व 1 निजी संस्कृत कॉलेज -- 4 निजी B.Ed कॉलेज
  • सोलन: 11 सरकारी व 4 निजी कॉलेज -- 1 सरकारी व 1 निजी संस्कृत कॉलेज -- 8 निजी B.Ed कॉलेज
  • चंबा: 11 सरकारी कॉलेज -- कोई निजी कॉलेज नहीं -- 1 सरकारी व 2 निजी संस्कृत कॉलेज -- 2 निजी B.Ed कॉलेज
  • ऊना: 10 सरकारी व 6 निजी कॉलेज -- 2 निजी संस्कृत कॉलेज -- 4 निजी B.Ed कॉलेज
  • कुल्लू: 7 सरकारी व 1 निजी कॉलेज -- 2 निजी संस्कृत कॉलेज -- 2 निजी B.Ed कॉलेज
  • बिलासपुर: 6 सरकारी व 1 निजी कॉलेज -- 1 सरकारी व 2 निजी संस्कृत कॉलेज -- 3 निजी B.Ed कॉलेज
  • हमीरपुर: 6 सरकारी व 5 निजी कॉलेज -- 1 निजी संस्कृत कॉलेज -- 9 निजी B.Ed कॉलेज
  • किन्नौर: 1 सरकारी कॉलेज -- 1 निजी B.Ed कॉलेज
  • लाहौल-स्पीति: 1 सरकारी कॉलेज -- संस्कृत और B.Ed का कोई कॉलेज नहीं

यह भी पढ़ें: हिमाचल : रिश्तेदार के चिट्टा केस में बोले BJP MLA- पुलिस बदनाम कर रही है

 

हिमाचल में कुल 14369 सरकारी स्कूल हैं। मंडी जिले में ये आंकड़ा सबसे बड़ा है। 

  • मंडी------------ 2297
  • कांगड़ा--------- 2290
  • शिमला----------2011
  • चंबा-------------1624
  • सिरमौर----------1420
  • सोलन-----------1061
  • कुल्लू------------1004
  • बिलासपुर---------793
  • ऊना--------------738 
  • हमीरपुर-----------698 
  • लाहौल स्पीति------217 
  • किन्नौर------------216 

हिमाचल में कुल 3187 निजी स्कूल हैं। कांगड़ा जिले में ये आंकड़ा सबसे बड़ा है।

  • कांगड़ा-----------551
  • शिमला-----------494
  • मंडी--------------462
  • सोलन------------368
  • कुल्लू-------------274
  • ऊना--------------241
  • सिरमौर-----------229
  • हमीरपुर----------189
  • चंबा--------------171
  • बिलासपुर---------158
  • किन्नौर-------------46
  • लाहौल स्पीति--------4

यह भी पढ़ें: CM सुक्खू का बुलडोजर एक्शन- चिट्टा माफिया की नींद उड़ी, 6 महीने में टूटेगी संपत्ति

प्रदेश में हैं B.Ed के 71 निजी कॉलेज  

प्रदेश में सरकारी क्षेत्र में 134 कॉलेज हैं जिनमें GCTE धर्मशाला भी शामिल है। निजी क्षेत्र में 44 कॉलेज चल रहे हैं। सरकारी क्षेत्र में 9 और निजी क्षेत्र में 15 संस्कृत कॉलेज चल रहे हैं। प्रदेश में कुल 72 B.Ed कॉलेज हैं जिनमें 1 सरकारी और 71 निजी हैं। प्रदेश में कुल 17,556 स्कूल चल रहे हैं जिनमें 14,369 सरकारी और 3,187 निजी हैं।

विधायक रीना कश्यप ने पूछा सवाल

हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान पच्छाद से भाजपा विधायक रीना कश्यप ने सरकार से पूछा था कि हिमाचल में सरकारी व निजी क्षेत्रों में चल रहे कॉलेज, संस्कृत कॉलेज और स्कूलों की संख्या कितनी है जिसके जवाब में ये आंकड़े पेश किए गए।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख